
भोपाल. मध्यप्रदेश के बड़ागांव में जैन मंदिर के पास खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला है। घड़े में कुल 47 सिक्के थे जिनमें से 28 सिक्के तांबे के हैं और 19 सिक्के चांदी के हैं। सिक्कों से भरा घड़ा मिलने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जो सिक्के घड़े में मिले हैं वो मुगलकाल और सिंधिया काल के हैं। कुछ सिक्कों पर जीवाजीराव सिंधिया का नाम अंकित होने की भी जानकारी मिली है।
जैन मंदिर के पास खुदाई में मिले सिक्के
बड़ागांव में जैन मंदिर के पास दुकानों की खुदाई का काम चल रहा था जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही थी इसी दौरान जमीन के अंदर एक मिट्टी का घड़ा मिला और जब मौके पर मौजूद लोगों ने घड़े को उठाकर खोलकर देखा तो उसमें प्राचीन काल के सिक्के भरे हुए थे। खुदाई के दौरान जैसे ही मंदिर समिति के सदस्यों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है जिसके सुपुर्द इन सिक्कों को किया जाएगा। खुदाई के दौरान सिक्के मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सिंधिया और मुगल काल के हैं सिक्के
खुदाई के दौरान घड़े से जो सिक्के निकले हैं वो मुगल काल और सिंधिया काल के हैं। घड़े में कुल 47 सिक्के थे जिनमें से 28 सिक्के तांबे के हैं और 19 सिक्के चांदी के हैं। चांदी के सिक्कों में एक सिक्का बड़े आकार का है। चांदी के सिक्कों पर उर्दू भाषा लिखी हुई है साथ ही कुछ सिक्कों पर जीवाजीराव सिंधिया का नाम भी लिखा हुआ है। लोगों का कहना है कि जिन दुकानों की खुदाई के दौरान सिक्के मिले हैं वो गांव के काफी संभ्रात परिवार की थीं और सालों पहले परिवार की ओर से इन दुकानों को जैन मंदिर को दान किया गया था।
Published on:
30 Sept 2020 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
