26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा ऐलान: उपचुनाव से पहले सीएम शिवराजसिंह बोले मुंगावली को बनाएंगे मिनी स्मार्ट सिटी

सेहराई और बहादुरपुर के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बाद अचानक शाम को विधानसभा मुख्यालय मुंगावली (अशोकनगर) पहुंचे मुख्यमंत्री...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Dec 2017, 11:52 AM IST

cm announcement

मुंगावली को मध्य प्रदेश की मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सेहराई और बहादुरपुर के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बाद अचानक शाम को विधानसभा मुख्यालय मुंगावली (अशोकनगर) पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान मुंगावली की कई सड़क व गलियों में भी होकर गुजरे। इस दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री का रोड शो करीब 4 घंटे का रहा। कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की मृत्यु के बाद खाली हुई इस विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने तीन कार्यक्रम किए। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद के मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने मुंगावली नगर के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि घोषित की, उन्होंने कहा कि यह पहली किस्त है शहर के विकास के लिए जरुरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं यहां मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुंगावली को मध्य प्रदेश की मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत सही से काम नहीं कर रही है, इसलिए सारे विकास कार्य अर्बन डेवलपमेंट के द्वारा कराए जाएंगे और इन कार्यों के सर्वे का काम शनिवार से ही शुरु कर दिया जाएगा इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुंगावली कस्बे के लोगों के लिए 300 नए आवास स्वीकृत करने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि मैं मुंगावली को ऐसा बना दूंगा कि लोग देखने आएंगे|

कांग्रेस ने कभी नहीं की विकास की बात:
सीएम शिवराज शुक्रवार को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे| यहां सीएम ने सहराई एवं बहादुरपुर कस्बे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों को अधिकार पत्र बांटे एवं कई शासकीय योजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए भी कई सारी घोषणाएं की।
मुंगावली सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ के तौर पर माना जाता है, उनके गढ़ में ही आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया का नाम लिए बिना विकास के मुद्दे पर सांसद को घेरने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला किया । उन्होंने कहा कि इस इलाके में कांग्रेस के सांसद हैं और कांग्रेस के ही विधायक भी थे। मगर कभी उन्होंने विकास के मुद्दे पर उनसे कोई बात नहीं की ,कोई मांग नहीं की । मुख्यमंत्री ने कहा किै इस दौरान क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास किया जाएगा। मुंगावली-बहादुरपुर को तहसील का दर्जा मिला है, बहादुरपुर को बनाया जायेगा तहसील मुंगावली-बहादुरपुर को अगली बैठक में तहसील के प्रस्ताव पास कर देंगे। सीएम ने कहा 20 दिसम्बर को पिपरई आ रहा हूँ। आदेश लेकर ही आऊँगा हम कोई कांग्रेसी नहीं है हम जनता के हित के लिये हर नियम बदल देंगे।