25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patwari Exam 2017 : वंचित उम्मीदवारों को दुबारा परीक्षा देने का मौका, ये है नया टाइमटेबल

वे उम्मीदवार जो परीक्षा नहीं दे सके हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए लेना होगा नया एडमिट कार्ड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Dec 2017, 4:14 PM IST

MP Patwari Re-Exam

भोपाल| दिसंबर की 9 तारीख से शुरू हुई पटवारी की परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण जो उम्मीदवार वंचित रह गए उन्हें जल्द ही परीक्षा में दुबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला है। इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड PEB ने परीक्षा से वंचित रह गए उम्मीदवारों को दोबारा मौका देने के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

ज्ञात हो कि पटवारी परीक्षा के पहले दिन 9 दिसम्बर की पहली पाली में हजारों उम्मीदवार आधार लिंक न होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था ,जिसके बाद सीएम ने भी दोबारा परीक्षा Re-Exam of patwari 2017 कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इस पूरे मामले में खास बात ये है कि सिर्फ उन्हें ही दुबारा मौका दिया गया है,जो 9 तारीख की पहली पारी में परीक्षा देने से वंचित रह गए थे, जबकि इसके बाद भी कुछ दिनों तक कई स्थानों से लगातार उम्मीदवारों को शामिल नहीं किए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जो परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया है, उसके मुताबिक यह परीक्षा 21 से 29 दिसम्बर के बीच कराई जाएंगी। इसके लिए अब 15 दिसम्बर से एडमिट कार्ड MP Patwari Exam 2017 download new Admit Card व्यापमं की साइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं|

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने टाइम टेबल जारी करते हुए परीक्षा से वंचित रहे उम्मीदवारों के लिए कहा है कि 9 दिसम्बर को प्रथम पाली में तकनीकी समस्या के कारण पटवारी परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को फिर से मौका दिया जाएगा। इन परीक्षार्थियों की 21 से 29 दिसंबर के बीच दोबारा परीक्षा ली जाएगी।

Must Read :पटवारी परीक्षा के बाद अब होंगी नायब तहसीलदार की भर्ती,तुरंत ऐसे करें अप्लाई

इसके लिए उन्हें पुराने के साथ एक नया प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। दोनों पत्र साथ लाने होंगे। दोनों प्रवेश पत्र साथ लाने पर ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा| प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षाMP Patwari Exam 2017 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन किया जा सकता है|

9 दिसंबर से शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा 29 दिसंबर तक लगातार चलेगी। कुल 9 हजार 235 पदों के लिए परीक्षा में करीब 10 लाख 20 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। जिनमें पीएचडी, एमबीए सहित इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं।

9 दिसम्बर को पहले दिन सुबह 9 बजे शुरू होने वाली पहले चरण की परीक्षा आधार लिंक न होने से तय समय पर शुरू नहीं हो पाई थी। परीक्षा केंद्रों Patwari Exam 2017 download new Admit Card के बाहर आधार लिंक कराने के लिए छात्रों की लाइन लगी रही। तकनीकी समस्या के चलते हजारों उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह गए| जिन्हे अब दुबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया है| जबकि दुसरे और तीसरे दिन भी कई उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाए, लेकिन उनके लिए अभी तक पीईबी ने कोई सूचना जारी नहीं की है|