
MP CM Mohan Yadav's helicopter could not take off (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)
MP News: नगर निगम में कार्यरत 1000 कर्मचारियों(Employees) को नियमित किया जाएगा। निगम परिषद की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन को रामबाग कहने और हमीदिया कॉलेज और अस्पताल का नाम दिवंगत पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया के नाम पर करने का प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। वेटलैंड साइट संरक्षण प्रोजेक्ट के तहत बड़ा तालाब छोटा तालाब में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने के साथ ही 25 करोड़ की लागत से छह विसर्जन कुंड बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। पार्षदों की नाराजगी दूर करने विकास कार्य के प्रस्ताव पर 30 दिन में टेंडर और 60 दिन में वर्क ऑर्डर जारी करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
बैठक में नगर निगम आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने को लेकर भाजपा पार्षद पप्पू विलास राव धरने पर बैठ गए। नाम परिवर्तन प्रस्ताव पर चर्चा पर भाजपा पार्षद ने नवाब हमीदुल्लाह को गद्दार कहा। इस पर हंगामा हुआ। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। हंगामे पर अध्यक्ष ने कहा कि सत्य को स्वीकारना ही होगा। नाराज कांग्रेस पार्षद इस मुद्दे पर आसंदी का घेराव करने पहुंच गए। बाद में सदन को स्थगित कर दिया गया।
● महाशिवरात्रि के दिन मांस दुकानें बंद रहेंगी
● ८० फीट रोड चौराहे का नाम विवेकानंद चौक
● हमीदिया अस्पताल-कॉलेज-स्कूल का नाम पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया के नाम पर
● बीयू, नीलबड़, संजीव नगर, मालीखेड़ी, प्रेमपुरा में 25 करोड़ से विसर्जन कुंड
● वार्ड विकास कार्य की फाइल पर दो माह के अंदर टेंडर और वर्कऑर्डर जारी होगा
● शालीमार, मेरीगोल्ड मैरिज गार्डन और 24 दुकानों के निर्माण की जांच होगी
● अवैध पार्किंग स्थलों को दोबारा सर्वे कर चिन्हिंत किया जाएगा
● 8 हजार सफाई कर्मियों को यूनिफार्म, रेनकोट, हेल्थ चेकअप होगा
शबिस्ता जकी ने कहा कि हमने एजेंडा आने से पहले शहर की सडक़, सीवेज, जल भराव, खराब सड़क जैसी जनता की समस्याओं पर चर्चा का प्रस्ताव दिया था। ये मुद्दे एजेंडे से नदारद हैं। वीआईपी रोड किनारे चौपाटी बनाने का मुद्दा कांग्रेस के पार्षद अजीज उद्दीन ने उठाया। पार्षद अजीजउद्दीन ने अफसरों द्वारा फोन नहीं उठाने पर भी आपत्ति ली। कांग्रेस पार्षद शिरीन ने कहा जन्म-मृत्यु अधिकारी सत्यप्रकाश बड़वैया प्रभारी अधिकारी हैं। उन पर गोविंदपुरा थाने में प्रकरण दर्ज है। योगेंद्र ने पूछा कि क्या एनजीटी की गाइडलाइन के हिसाब से ही कुंड बनाए जा रहे हैं। यति ने कहा सभी अनुमतियां हैं।
Updated on:
26 Jul 2025, 1:06 PM IST
Published on:
25 Jul 2025, 7:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.