19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम की वर्कशाप पर दिन में भी रोशन स्ट्रीट

- शिकायत के बाद भी फिजूल खर्ची पर नहीं किसी का ध्यान

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Apr 01, 2019

light

नगर निगम की वर्कशाप पर दिन में भी रोशन स्ट्रीट

भोपाल। पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट्स का इंतजाम जिसके पास वहीं पर इस काम में लापरवाही बरती जाए तो बाकी हिस्सों की हकीकत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। माता मंदिर के पास नगर निगम की वर्कशॉप पर स्ट्रीट लाइट्स दिन में भी रोशन हैं। शिकायत के बाद भी इन्हें बंद करने के कोई इंतजाम नहीं हुए। ये स्थिति उस समय है जब बिजली खर्च में कटौती करने के लिए पूरे शहर में स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम पर करोड़ों रुपए फूंके जा चुके हैं।

इस वर्कशॉप पर नगर निगम के वाहनों की मरम्मत की जाती है। दो विभागों के बीच पहले ही यहां विवाद की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। शनिवार को इस वर्कशॉप की लाइट्स दिन में रोशन नजर आई। इस मामले में कई लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ असर

शहर में कई जगह दिन में स्ट्रीट लाइन जल रहीं है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी जिस अमले की है वह लापरवाही बरत रहा है। समाज सेवी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में नगर निगम अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को शिकायत कर दी। फिजूलखर्ची रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

समाजसेवी सुनील दुबे के मुताबिक मामले में शिकायत भी लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दिन में स्ट्रीट लाइट्स चले रहने के इसके पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। नगर निगम कमिर्यों की लापरवाही के कारण बिजली बचाने जो नई लाइट्स पूरे शहर में लगाई गई उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

यहां किसकी गलती है इसकी जांच कराई जाएगी। बिजली की फिजूल खर्ची रोकने के लिए नगर निगम का अमला अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है।

हरीश गुप्ता, प्रवक्ता नगर निगम