
Municipal Council employees will be regularized, they will get allowances, salary hike and promotion (फोटो सोर्स : पत्रिका)
MP News: नगर निगम में कार्यरत 7.50 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से पदोन्नति और नियमितीकरण का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों जल्द ही नियमित किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर मालती राय ने यह घोषणा की।
भोपाल महापौर ने आयुक्त को विभिन्न स्तर के वरिष्ठ कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा है। इससे दैनिक वेतन भोगी, अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल, 89 दिवसीय और विनियमित कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर लाभ मिलेगा। इनमें से कुछ को नियमित भी किया जाएगा।
नियमितीकरण से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी। साथ ही निगम के कामकाज में अधिक दक्षता आएगी।कर्मचारियों को बेहतर अवसर मिलने से वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे। जिसका सीधा लाभ शहर के नागरिकों को मिलेगा।-मालती राय, मेयर
● स्थायी नौकरी की सुरक्षा
● वेतन वृद्धि और पदोन्नति के अवसर
● चिकित्सा सुविधाएं
● कई तरह के भत्ते
● अवकाश सुविधा
Updated on:
27 Jul 2025, 10:51 AM IST
Published on:
26 Jul 2025, 10:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.