12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएमसीसी के मुनजीर अली और राजा सेंट्रल के लोकेश मालवीय बने मैच के हीरो

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट

2 min read
Google source verification
news

बीएमसीसी के मुनजीर अली और राजा सेंट्रल के लोकेश मालवीय बने मैच के हीरो

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के आरएनटीयू स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 मैं आज तीन मैच खेले गए। पहला मैच राजा सेंट्रल और बीएमसीसी के मध्य हुआ राजा सेंट्रल टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। बीएमसीसी के बल्लेबाज मुनाजिर अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में नाबाद 72 रन, संस्कार सिंह ने 5 गेंद पर 11 रन और हर्ष दुबे ने 12 गेंद पर नाबाद 10 रन की मदद से 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बनाए। राजा सेंट्रल के गेंदबाज जी वकार आलम ने 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और अजहर खान ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लेने में कामयाब हो पाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजा सेंट्रल के बल्लेबाज लोकेश मालवीय के 17 गेंद पर 42 रन, ओवैस खान के 13 गेंद पर 21 रन और अक्षय के 9 गेंद पर 1 रन की मदद से 10 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 92 रन ही बना पाए। बीएमसीसी ने यह मैच 19 रनों से जीत लिया। बीएमसीसी के बल्लेबाज मुनजिर अली को हरशेज इंडिया लिमिटेड के आशीष सिंह, विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट ऑफिसर सतीश अहिरवार के हाथों मैन आफ दी मैच और ग्रिट स्पोर्ट की तरफ से गिफ्ट हैंपर दीया गया।

दिन का दूसरा मैच रियान वाटर्स विरुद्ध बीएमसीसी के मध्य खेला गया। रियान वाटर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। रियान वाटर्स के बल्लेबाज ह्रिदेश के 18 गेंद पर 35 रन, शुभम शुक्ला के 8 गेंद पर 16 रन और अंकित लोधी के 8 गेंद पर 12 रन की मदद से 10 ओवर में आउट होकर 85 रन ही बना पाई। बीएमसीसी के गेंदबाज ओसी भाई ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट, रिजवान ने 2 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 7 रन देकर 1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बीएमसीसी के बल्लेबाज मुनजीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर 67 रन, वैभव शुक्ला के 13 गेंद पर नाबाद 16 रन और फराज अली खान के 2 गेंद पर नाबाद 6 रन की मदद से 10 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से 90 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। बीएमसीसी के बल्लेबाज मुनजिर अली को हरशेज इंडिया लिमिटेड के आशीष सिंह, विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट ऑफिसर सतीश अहिरवार के हाथों मैन आफ दी मैच और ग्रिट स्पोर्ट की तरफ से गिफ्ट हैंपर दीया गया।