
Independence Day 2021 MP CM Shivraj Singh Speech 75th Independence Day
------------------------
भोपाल। प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि जो चार-चार और पांच-पांच बार से सांसद या विधायक है और फिर भी कहता है कि पार्टी ने मौका नहीं दिया। फिर से सांसद-विधायक बनना चाहता है। तो उससे बड़ा कोई नालायक नहीं। ऐसे लोगों को तो मौका मिलना भी नहीं चाहिए। पार्टी में नई लीडरशिप को उभरना और आगे आना जरूरी है।
------------------------
यह बात मुरलीधर ने गुरुवार को भोपाल में संत रविदास मंदिर में अनुसूचित जाति मोर्चा के संवाद कार्यक्रम में कही। यहां मुरलीधर ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को इतना जनाधार मिला है। मैं प्रवास पर जाता हूं तो देखता हूं कि कोई चार बार का विधायक है, कोई पांच बार का सांसद है। फिर भी वे लोग और बनना चाहते हैं। नहीं बनाओ तो कहते हैं कि मौका नहीं दिया, तो ऐसे लोगों को मौका मिलना भी नहीं चाहिए। पीढ़ी परिवर्तन जरूरी है। नई लीडरशिप को आगे आना चाहिए। मुरलीधर ने कहा कि भाजपा दलित वर्ग की सच्ची हितैषी है। यहां आम कार्यकर्ता भी पीएम-सीएम तक बन सकता है। जो देश विरोधी ताकतें हैं, वह समाज को तोडऩा चाहती है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इनको जवाब जरुर देगा।
--------------------------
मुरलीधर ने कहा कि तालिबान में जो हुआ, उससे भारत को चिंतन करने की जरूरत है। दुनिया में कहीं भी कट्टरपंथ इस तरह एक जगह नहीं रूकता, क्योंकि यह केवल कट्टरपंथ नहीं है। यह राजनीतिक भी है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश विरोधी ताकतों को जवाब देना जरूरी है। ऐसे भी लोग रहे हैं, जिन्होंने सेना तक को पंगु बना दिया था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पीएफआई जैसे संगठनों को मध्यप्रदेश में सक्रिय होना खतरनाक है।
--------------------------
Published on:
09 Sept 2021 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
