5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाग को कभी दूध नहीं पिलाना चाहिए, ये है बड़ा कारण

-मंदिरों में होंगे हवन पूजन और भंडारे-सर्प विशेषज्ञों का भी कहना घातक होता है सांप को दूध पिलाना-पंडितों का मत - चित्र बनाकर करें पूजा-अर्चना

2 min read
Google source verification
rdescontroller.jpg

nag panchami

भोपाल। नागपंचमी का पर्व आज श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जगह-जगह नागदेवता की पूजा अर्चना की जा रही है। इस दिन एक गलत धारणा के कारण कई लोग नागदेवता को दूध पिलाते हैं, लेकिन पंडितों का कहना है कि नाग दूध नहीं पीते शास्त्रों में भी इसका विधान नहीं है। इस दिन प्रतिकात्मक रूप से भित्ती चित्र बनाकर या नाग की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करना चाहिए। सर्प विशेषज्ञों का भी कहना है कि दूध नाग के लिए नुकसानदेह होता है, नाग कभी दूध नहीं पीते हैं। इसके कारण कई दिनों बाद नाग की मृत्यु हो जाती है। बागसेवनिया और एम्स मार्ग पर सड़क किनारे बना नाग देवता का मंदिर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। सावन माह में यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं।

सांप का शरीर दूध पचाने लायक नहीं

सर्प विशेष निखिल राज मे बताया कि सांप का प्राकृतिक रूप से दूध को पचाने लायक नहीं बना है। नागपंचमी के मौके पर सपेरे सापों को जंगल से पकड़कर उनके विष दंत और विष ग्रंथि को तोड़ देते हैं जिससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है। कई दिनों तक उन्हें भूखा रखा जाता है और उन्हें लेकर घूमते हैं। वे कई दिनों से भूखे होते हैं। इसलिए दूध को कई बार पी जाते हैं।

ठंडक के लिए दूध का छिड़काव

ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि में नाम को दूध पिलाने का उल्लेख नहीं है। दूध पीना नागदेवता के लिए कष्टकारी होता है। नग जाति को ठंडक के लिए दूध का छिड़काव किया जाता है। नागपंचमी में चांदी के नाग या फिर प्रतीकात्मक रूप से नाग की पूजा करनी चाहिए।

प्राचीन नाग मंदिर जहां जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़

हमीदिया अस्पताल परिसर में बना नाग मंदिर में आज कई लोग पहुंचते हैं। इसका इतिहास नवाबी दौर के समय का बताया जाता है। यहां खाली जमीन पर पत्थर पर उकेरी हुई नाग देवता की मूर्ति मालदीय समाज के एक बुजुर्ग भालेराव मालवीय ने पहली बार देखी। इसके बाद पत्थर की मूर्ति की स्थापना कर दी। तब से हर नाग पंचमी और पूरे सावन माह में उनके परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी यहां पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं।

जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

सुबह 10:57 से 1:12. तुला लग्न

अभिजीत मुहूर्त 12 से 12:52 तक