
Nails
भोपाल। मानव शरीर की रचना में कई सारे राज छुपे हुए हैं। व्यक्ति के शरीर का हर अंग कुछ न कुछ बयां करता है। मानव शरीर का एक ऐसा भी भाग है जो कि आने वाले भविष्य के संकेत भी देता है। ये भाग है हमारे नाखून। अक्सर देखा जाता है कि हमारे हाथ और पैर के नाखूनों पर अलग से सफ़ेद निशान उभरने लगते हैं लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इन निशानों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और कुछ समय बाद यह निशान खुद ही हट जाते हैं।
बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र (Hast Rekha Shastra) में हथेली की रेखाओं, हाथ के निशानों और उंगलियों की बनावट देखकर व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई बातों की जानकारी मिलती है। कुछ व्यक्तियों के हाथ की उंगलियों के नाखूनों पर सफेद निशान हो देखे जाते हैं. आइए हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानते हैं इन निशानों का क्या मतलब है......
1. धन मिलने के देता है संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़े तो यह शुभ व लाभकारी संकेत माना जाता है। नाखूनों में पड़ा सफेद धब्बा आपको संकेत देता है कि व्यक्ति के जीवन में धन का आगमन होने वाला है। इसी वजह से नाखून पर पड़ने वाले बहुत शुभ माने जाते हैं।
2. कार्यों की सफलता का संकेत
माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली के नाखून पर सफेद धब्बा होना बहुत शुभ संकेत होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके कनिष्ठा उंगली के नाखून पर सफेद धब्बे हैं तो यह आपको कार्य में सफलता मिलने के संकेत देता है। अतः बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन अगर कनिष्ठा उंगली के नाखून पर काला धब्बा दिखाई दे तो यह असफलता का संकेत होता है।
3. जीवन में प्रेम की दस्तक का संकेत
वहीं अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ गये हैं तो इसका बहुत महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर अंगूठे के नाखून पर सफेद धब्बे पड़े तो समझ लें कि जल्द ही उस व्यक्ति के जीवन में प्रेम दस्तक देने वाला है। यह किसी प्रेमी के रूप में भी हो सकता है या फिर दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ाने का संकेत हो सकता है।
4. अपयश मिलने के देता है संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के नाखून पर काले रंग के धब्बे पड़ने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इस तरह के काले धब्बे आपको अपयश के संकेत देता है। इसलिये अगर आपके नाखून पर काले धब्बे पड़े तो असहायों और निराश्रितों की हर संभव मदद करें ताकी शुभ कर्मों में वृद्धि हो सके और अपयश ना मिले।
Published on:
10 Dec 2021 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
