23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का असर : तोमर का सियासी सफर चमका, विजयवर्गीय की सियासत पर आंच

पश्चिम बंगाल में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पांच साल की मेहनत सत्ता का सपना साकार करने में असफल रही। वहीं, असम चुनाव में जीत के बाद भाजपा के साथ ही, नेताओं में नरेन्द्र सिंह तोमर का कद असम चुनाव में सत्ता दिलवाने की वजह से बढ़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 May 2021, 3:22 PM IST

News

पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का असर : तोमर का सियासी सफर चमका, विजयवर्गीय की सियासत पर आंच

भोपाल/ पश्चिम बंगाल में भारतीज जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पांच साल की मेहनत सत्ता का सपना साकार करने में असफल रही। वहां रविवार को सामने आए नतीजों ने एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय को बड़ा झटका दिया है।

पढ़ें ये खास खबर- पहले ऑक्सीजन कम था अब उसे लाने के लिये पर्याप्त टैंकर नहीं, जरूरत हैं 96 टैंकरों की एमपी के पास सिर्फ 86

असम चुनाव में जीत से बढ़ा तोमर का कद

फिलहाल, मौजूदा भाजपा नेताओं में नरेन्द्र सिंह तोमर का कद असम की चुनावी जीत के बाद बढ़ा है। इस चुावी समर में असम ही एक ऐसा राज्य है जहां भाजपा को सीधे तौर पर जीत हासिल हुई है। इससे उलट कैलाश विजयवर्गीय की सियासी पारी अब मझधार में आ गई है। मध्य की कैबिनेट में उनका समर्थक एक भी विधायक मंत्री नहीं है।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Alert : दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम देगा गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में गरज-चमक


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की साख पर भी पड़ा असर

माना जा रहा था कि, पश्चिम बंगाल में सकारात्मक नतीजों के बाद उनके किसी समर्थक विधायक को मंत्रीमंडल में जगह हासिल होती। लेकिन, ऐसा हो पाना अब दूर की कोड़ी नजर आता है। जबकि, पश्चिम बंगाल में हिंदूवादी एजेंडा और मध्य प्रदेश के करीब आधा दर्जन अन्य नेता भी फेल साबित हुए हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा को भी बंगाल में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने वहां लगातार 7-8 दौरे किये सभाओं से लेकर बैठकें भी कीं, लेकिन उनका भी चुनावी प्रबंधन सत्ता वापसी की राह नहीं टटोल पाया।

प्रेमी जोड़े को परिवारों ने छोड़ा, तो पुलिस ने सहारा बनकर थाने में कराये सात फेरे- देखें दिलचस्प Video