जबलपुर। वेद-पुराणों में सहस्त्र दल वाले का कमल का उल्लेख है, लेकिन इस कमल को कम लोगों ने ही देखा होगा। जबलपुर के समीप स्थित मझौली कस्बे के लोग तो हर भोर इन कमलों को खिलते और शाम को अपने आप बंद होते हुए देखते हैं। एक हजार पंखुडिय़ों वाला सफेद रंग का यह कमल पुष्प दुर्लभ है।