20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने की उम्र में बैरिकेड्स पर चढ़ रहे हैं दिग्विजय’

narottam mishra vs digvijay singh: गोविंदपुरा में पार्क की जमीन के विवाद के बाद गरमाई राजनीति...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 12, 2021

digvijay.jpg

भोपाल। राजधानी के इंडस्ट्रीयल एरिया में रविवार को हुए बवाल के बाद राजनीति गरम है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जिनकी उम्र मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने की है, वे बैरिकेड्स पर चढ़ रहे हैं।

नरोत्तम मिश्र ने सोमवार को सुबह यह बयान दिया है। दिग्विजय सिंह रविवार से ही सुर्खियों में हैं। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि 75 वर्षीय दिग्विजय को इस उम्र में मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना चाहिए, लेकिन उन्हें बैरिकेड्स पर चढ़ना पड़ रहा है। मिश्र ने कहा कि ऐसे में सवाल पैदा होता है कि कहां गई एनएसयूआई और कहां गए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जो मजबूरी में एक बुजुर्ग को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। नरोत्तम ने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस दिग्विजय, कमलनाथ, जयवर्धन और नकुल नाथ पर आकर सिमट गई है। बुजुर्गों के नेता दिग्विजय और कमलनाथ, युवाओं के नेता जयवर्धन और नकुल नाथ, बाकी कांग्रेस अनाथ।

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक संस्था को पार्क की भूमि दिए जाने के बाद शिलान्यास को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान राज्यसभा सदस्य की डीआईजी और भोपाल कलेक्टर के साथ तीखी बहस भी हुई। इस दौरान दिग्विजय सिंह पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग कर तितर-बितर करना पड़ा।