
National Moon Day
इस उपलक्ष्य पर हर साल 20 जुलाई को राष्ट्रीय चांद दिवस मनाया जाता है। नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने इस दिन चांद की सतह पर ढाई घंटे बिताए थे और इसी दिन अमरीका चांद पर आदमी को उतारने वाला दुनिया का पहला देश बना।
चांद दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य न केवल नील आर्मस्ट्रॉन्ग और उनके साथियों के प्रति सम्मान प्रकट करना है, बल्कि विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नील आर्मस्ट्रांग इस मिशन के कमांडर थे, जबकि उनका साथी पायलट बज एल्ड्रिन चांद पर सफल कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति बने। इसके अलावा माइकल कॉलिंस भी यात्रा में थे, लेकिन वह चंद्रयान से बाहर नहीं निकले थे और चांद की परिक्रमा करते रहे थे।
इस उपलब्धि के लिए वर्ष 1978 में नील आर्मस्ट्रांग को स्पेस मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि चन्द्रमा से लौटने के नील आर्मस्ट्रांग और उनके साथियों को 18 दिनों तक क्वारंटीन रखा गया था। इस दौरान यह टेस्ट किया गया कि कहीं उन्हें कोई बीमारी तो नहीं हो गई है।
इस साल के अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का थीम
अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष मामलों के कार्यालय (UNOOSA) द्वारा हर साल एक मुख्य विषय (Theme) घोषित किया जाता है। यूएनओओएसए द्वारा इस साल के अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का मुख्य विषय चंद्र अन्वेषण समन्वय एवं स्थिरता (Lunar Exploration Coordination & Sustainability) घोषित किया गया है, जो बताता है कि चाँद का स्थायी अन्वेषण मानव के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
Published on:
20 Jul 2023 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
