14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरागाह भूमि पर अवैध खनन बंद कराया

सीसोला पंचायत की चरागाह भूमि पर अवैध खनन को बंद करवा दिया। राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची उससे पहले ही अवैध खनन करने वाले अपने संसाधनों को लेकर भाग गए।

less than 1 minute read
Google source verification
उपखंड के सीसोला पंचायत की चरागाह भूमि पर हो रहे अवैध खनन को बंद करवा दिया। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर कार्यवाहक तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची उससे पहले ही अवैध खनन करने वाले अपने संसाधनों को लेकर भाग गए जिससे खनन करने वालों के नाम सामने नहीं आ पाए।

मंगलवार को पंचायत के लोगों ने चरागाह भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन होता देखा तो इसकी जानकारी पंचायत समिति सदस्य मुकेश नागर को दी। नागर की सूचना पर कार्यवाहक तहसीलदार शिवजीलाल यादव कानूनगो परसादीलाल सिरोवा, सीसोला के पटवारी देवलाल गुर्जर व बाछोला के पटवारी नरेन्द्र मालव मौके पर पहुंचे तो चारागाह की खसरा नम्बर 25 में स्थित 75 बीघा 13 बिस्वा भूमि में दो स्थानों पर अवैध खनन तो मिला लेकिन मौके से खनन कर्ता अपने संसाधनों को लेकर भाग से उनके नामों का पता नही चल पाया। मौके पर सरपंच सुनीता मीणा की मौजूदगी में रिपोर्ट तैयार की गई।

इनका कहना
कार्यवाहक तहसीलदार शिवजीलाल यादव ने बताया कि मौके पर अवैध खनन करने वाले नहीं मिले। मौका रिपोर्ट पंचायत को दे दी है। चरागाह भूमि ग्राम पंचायत की होने से सरपंच को मौका रिपोर्ट के आधार पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।