
भोपाल - शारदीय नवरात्रि 2019 shardiya navratri का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधिकांश महिलाएं एवं पुरूष नवरात्रि पर्व navratri festival पर उपवास आदि रखे हुये हैं। व्रत रखने से शरीर के विकार नष्ट होते हैं लेकिन हमें अपनी क्षमतानुसार उपवास navratri fast रखना चाहिए।
कई बार भुख लगने पर भी व्रत के दौरान भक्तगण कुछ नहीं खाते जिससे शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। आज हम आपको व्रत के दौरान खाने-पीने से लेकर ध्यान रखने योग्य जरूरी बाते बता रहे हैं -
नवरात्रि व्रत पर ध्यान रखें
व्रत के समय सेहतमंद रहना और उपवास भी धारण करना यह दोनो जरूरी है। लेकिन इसके लिये देवी के नौ स्वरूपों के अनुसार navratri fast recipes फल, पेय और फलों/कंदमूलों से बने व्यजनों का आहार कर सकते हैं।
MUST READ : नवरात्रि पर ये हैं बेहतरीन वॉट्सऐप स्टेटस
व्रत में मन, काम, आहार, आत्मा पर नियंत्रण रखना होता है। न कि जबरन भूख पर काबू पाना। उपवास में नियमित दिनचर्या में सुधार लाना और नियमित स्नान, पूजा-अर्चना इत्यादि के बाद नाश्ता करना जो आपको दिनभर सेहतमंद रहे। व्रत में इतना भी न खाये कि आपको परेशनी हो।
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो
navratri vrat 2019 व्रत अधिकांश लोग मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिये भी करते हैं। लेकिन कई बार व्रत करने से भी मोटा दूर नहीं होता। जिसकी वजह अनियमितता होती है।
नियमित हल्का आहार, उचित मात्रा में पानी का सेवन कई बार करने से मोटापे पर कंट्रोल किया जा सकता है। इन बातों का ध्यान में रखते हुये उपवास करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ नष्ट हो जाता है।
उपवास में सेहत का ध्यान रखना जरूरी
नवरात्रि navratri में नव देवी यानि नौ दिनों तक हम देवी दुर्गा की अराधना करते हैं। और आस्था को ध्यान में रखते हुये सेहत के लिये नौ दिनों में उपवास करते हैं। इस दौरान आहार में कुछ चीजों और खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं। व्रत यदि सही तरीके और नियमबद्ध तरीके से किया जाए तो आपके लिए सेहतमंद हो सकता है।
व्रत में क्या खाना चाहिए
सभी धर्मों में कभी न कभी हर व्यक्ति उपवास धारण करता है। इसके लिये दिन, भगवान, आस्था, मोटापा कई कारण हो सकते हैं। लेकिन vrat recipes व्रत धारण करने का तात्पर्य अपने भूख पर कंट्रोल करना नहीं है। इस बात का ध्यान रखे।
व्रत का आशय स्वयं पर नियंत्रण रखना और मन, काम, क्रोध, विचार, वाणी पर नियंत्रण रखना है। navratri vrat 2019 नव देवी के नव स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टे, कूष्माण्डे, स्कन्दमाते, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी, सिद्धिदात्री, नवदुर्गा मां के तीथिवार उपवास रख सकते हैं।
नवरात्रि पर नौ दिन उपवास पर खाये
पहले दिन मां शैलपुत्री - नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री Navratri first day maa shailputri का होता है। इस दिन देवी मां की आराधना कर भक्त उचित मात्रा में दूध, पनीर भरा हुआ कुट्टू का चीला, नारियल पानी और सेब, सब्जियों के साथ साबुदाना खिचड़ी, दही, शकरकंद का चाट आवश्यकता सुबह 7 बजे, दोपहर 2 बजे और रात्रि में 8 बजे समय के अनुसार खा सकते हैं।
दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी - नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी Navratri 2019 2nd Day Maa Brahmacharini का होता है। इस दिन बनाना लस्सी, बेक्ड साबुदाना और आलू वड़ा, ग्रीन टी, अमरूद, कुट्टू की रोटी, दही वाले आलू, अनार का रायता, मिंट चटनी के साथ ग्रिल्ड पनीर, लौकी की खीर समयानुसार खा सकते हैं।
तीसरा दिन चंद्रघंटा - नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्रघंटा Navratri 2019 3rd Day Maa Chandraghantetti का होता है। इस दिन राजगिरा और मखाना का दलिया, लेमोनेड और पपीता, सावां के चावल का पुलाव और पुदीना का रायता, मिक्स्ड फ्रूट में दही और हनी मिलाकर, पनीर की खीर का आहार उचित मात्रा में कर सकते हैं।
चौथे दिन मां कुष्मांडा - नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा Navratri 2019 4rd Day Maa Kusmandeti का होता है। इस दिन दही के साथ ड्राई फ्रूट्स और किशमिश, पल्प के साथ नारंगी का जूस, लौकी की सब्जी, राजगिरा की रोटी और सेब का रायता, राजगिरा और मखाने का खीर, राजगिरा खीर का सेवन कर सकते हैं।
पांचवे दिन मां स्कंदमाता - नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता का Navratri 2019 5th Day Maa Skandamati होता है। इस दिन चीकू मिल्कशेक, ग्रिल्ड अरबी कटलेट, मिंट लेमोनेड, पियर (नाशपाती), आलू ग्रेवी और कुट्टू रोटी, अनानास का रायता, केला का चिप्स, बादाम का दूध का आहार खाकर व्रत और सेहतमंद रह सकते हैं।
छठे दिन मां कात्यायनी - नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी Navratri 2019 6th Day Maa Incarnation का होता है। इस दिन नाश्ते में स्किम्ड मिल्क, व्रत के लड्डू, पल्प वाला अनानास का जूस, बेक किया हुआ साबुदाना और आलू की टिक्की, दही, कुट्टू पकौड़ा और इमली चटनी, फ्रूट्स के साथ क्रीम खा सकते हैं।
सातवें दिन कालरात्रि - नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि Navratri 2019 7th Day Maa Kalratriati का होता है। इस दिन नाश्ते में सादा दूध, नमकीन राजगिरा दलिया, छाछ, सेब, कुट्टू आलू पराठा और फल वाला रायता, आलू चाट। डिनर में केसर और बादाम वाला दूध आदि का सेवन कर सकते हैं।
आठवें दिन महागौरी - नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी Navratri 2019 8th Day Maa Mahagauriti का होता है। इस दिन नाश्ते में लस्सी, साबुदाना पोहा। मिड डे स्नैक में अमरूद और लंच में दही वाली अरबी की सब्जी और कुट्टू पूड़ी, ईवनिंग स्नैक - रोस्ट किया हुआ पनीर और डिनर में साबुदाना का खीर खा कर नौ दिन तक सेहत मंद रह सकते हैं।
Updated on:
01 Oct 2019 09:51 am
Published on:
30 Sept 2019 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
