19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल से शुरु हैं शारदीय नवरात्र, 9 दिन करें इन 9 स्वरूपों की पूजा, बरसेगी कृपा

- शहर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर झांकी-पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा-प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

2 min read
Google source verification
27_08_2022-shardiya_navratri_2022.jpg

navratri 2022

भोपाल। शारदीय नवरात्र के पूर्व शहर में उत्सवी माहौल नजर आने लगा है। नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। नौ दिनों तक श्रद्धालु मां आदिशक्ति की आराधना करेंगे। माता रानी के स्वागत के लिए शहर में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। जगह-जगह आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है, नवरात्र के लिए बाजारों में भी खरीदारी की चहल पहल है। मूर्तिकारों के पंडालों में प्रतिमाओं को अंतिम आकार दिया जा रहा है, वहीं ढोल ढमाकों के साथ झांकी स्थलों तक प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मां जगतजननी की आराधना के लिए विशेष शुभ शारदीय नवरात्र का उत्साह शहर में नजर आने लगा है। शहर में जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाकर मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी। इस दौरान डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर पंडाल और झांकिया सजाकर माता रानी की स्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक माता रानी के जयकारों के साथ-साथ आरती की स्वरलहरियां गूंजेंगी।

नौ दिन इन नौ स्वरूपों की होगी पूजा

26 सितंबर शैलपुत्री
27 सितंबर ब्रह्मचारिणी
28 सितंबर चंद्रघंटा
29 सितंबर कुष्मांडा
30 सितंबर स्कंदमाता
1 अक्टूबर कात्यायनी
2 अक्टूबर कालरात्रि
3 अक्टूबर महागौरी
4 अक्टूबर सिद्धिदात्रि

नवरात्र में खरीदारी भी फलदायी

नवरात्र के नौ दिन तो वैसे ही काफी शुभ माने गए हैं, लेकिन नवरात्र में कई शुभ योग आने से इसका महत्व और बढ़ जाएगा। नवरात्र की शुरूआत शुक्ल योग में होगी, इसी प्रकार नवरात्र के दौरान दो बार सर्वार्थ सिद्धि योग और दो बार रवि योग का संयोग भी रहेगा। पं. जगदीश शर्मा ने बताया कि नवरात्र में शनि और गुरु अपनी स्वराशि में विद्यमान रहेंगे। शनि मकर और गुरु मीन राशि में रहेंगे। यह स्थिति 30 साल बाद बनी है। इस लिहाज से नवरात्र सुख, समृद्धि और ऐश्वर्यदायक होगी। इस बार माता रानी का आगमन हाथी पर हो रहा है, इस लिहाज से भी नवरात्र सुख समृद्धि प्रदान करेगी। नवरात्र में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, घर की जरूरत की सामग्री, वस्त्र, पूजा पाठ का सामान सहित सभी प्रकार की खरीदारी करना विशेष लाभकारी होता है।

10 नबंर पर जंगल बुक की झांकी

10 नंबर पार्किंग में छिदंबाड़ा के कलाकार जंगल बुक की झांकी तैयार का रहे है। इस झांकी में भव्य जंगल के साथ मोगली व वन्य जीव भी नजर आएंगे। इसकी लागत करीब 15.20 लाख रुपए है।