20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCERT की किताब से हटेंगे विवादित अंश

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शुरू की जांच

2 min read
Google source verification
NCERT books will be implemented in MP board

NCERT books will be implemented in MP board

भोपाल. भाजपा को हिंदुत्व एजेंडे वाली पार्टी बताने और गोधरा कांड में गुजरात की तत्कालीन मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले अंश एनसीईआरटी की किताब से जल्द हटाए जा सकते हैं। 'पत्रिका’ में मंगलवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद इस मामले की जांच केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्ष कुमार ने प्रकाशन विभाग से पूरी जानकारी मांगी है।

कक्षा 12वीं में राजनीति शास्त्र विषय की स्वतंत्र भारत में राजनीति-2 नामक यह किताब 2007 में प्रकाशित हुई थी। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। हालांकि, उसके बाद इस किताब के 10 संस्करण छप चुके हैं, जिसमें से चार मोदी सरकार के कार्यकाल में छपे हैं। फिलहाल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं। जावड़ेकर के लौटने के बाद सरकार इस मामले में कदम उठा सकती है।

- सिब्बल ने मोदी की छवि खराब करने शामिल कराया पाठ
इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार ने एनसीईआरटी का दुरुपयोग किया था। 2007 में मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल थे। उन्होंने जानबूझकर नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए गोधरा कांड को इस तरह किताब में शामिल करवाया था। झा का आरोप है कि कांगे्रस स्कूल शिक्षा में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ करती रही है।

- गलत तथ्यों वाली किताब नहीं पढ़ाई जाएगी
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी का कहना है कि इतिहास के गलत तथ्य बच्चों को पढ़ाना ठीक नहीं है। यह कांग्रेस सरकारों की साजिश है। वे इन तथ्यों को बदलने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे, इसलिए हम इतिहास और राजनीति शास्त्र की किताबें एनसीईआरटी की नहीं ले रहे हैं, लेकिन प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में यह किताब ना पढ़ाई जाए इसके लिए भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उधर, भाजपा की ओर से प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी इस मामले में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

- किताब में सही तथ्य हैं
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने भाजपा के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा, विद्वानों की समिति ने सभी एेतिहासित तथ्यों का अध्ययन करके यह किताब लिखी है। इसमें कपिल सिब्बल का कोई हाथ नहीं हो सकता है। इस किताब में सही तथ्य सामने आए हैं। किताब से खुलासा होता है कि गुजरात की तत्कालीन की मोदी सरकार ने वहां गोधरा कांड के समय वहां का माहौल बिगाड़ा था।