11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्ट पेशेंट हो जाएं बेफिक्र, 1 सितंबर से हमीदिया में शुरु होगी नई ‘कैथलैब’

MP News: नई मशीन के लिए अस्पताल के ब्लॉक वन की तीसरी मंजिल पर विशेष लैब तैयार की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: हमीदिया अस्पताल में राज्य की सबसे अत्याधुनिक और बहुत प्रतीक्षित नई कैथलैब एक सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस मशीन की कीमत लगभग 7.7 करोड़ रुपए है। यह मशीन हृदय रोगों की जांच व इलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। इसकी खासियत यह है कि इससे बेहद कम मात्रा में डाई की जरूरत पड़ती है, जिससे मरीज की किडनी को नुकसान नहीं होता। इसकी रिपोर्ट 3डी इमेज फॉर्मेट में होती है, जिससे नसों और हृदय की स्थिति बेहद स्पष्ट नजर आती है।

इस मशीन से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और तेज हो जाएगी। इससे जटिल सर्जरी में डॉक्टरों को ज्यादा सटीकता से निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

तीसरी मंजिल पर नई लैब तैयार

नई मशीन के लिए अस्पताल के ब्लॉक वन की तीसरी मंजिल पर विशेष लैब तैयार की गई है। जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। मशीन के जापान से 10 अगस्त तक हमीदिया पहुंचने की संभावना है। स्थापना में लगभग एक सप्ताह और ट्रायल में करीब 13 दिन लगेंगे। इसके बाद मरीजों की नियमित जांच शुरू हो सकेगी। बाइप्लेन कैथ सिस्टम में लगे दो सी-आर्म एक साथ काम करते हैं और अलग-अलग कोणों से इमेज लेते हैं। इससे नसों की स्पष्ट 3डी तस्वीर मिलती है और समय भी कम लगता है।

यह मशीन मप्र में किसी और अस्पताल में नहीं है। इससे मरीजों को सुरक्षित जांच के साथ बेहतर परिणाम मिलते हैं।- डॉ. सुनीत टंडन, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल