
MP High Court gave a historic decision on promotion increment
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों को नया उच्चत्तर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है जिससे इनके वेतन में खासी बढ़ोत्तरी होगी। जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट के शिक्षकों के लिए समिति की अनुशंसा के बाद क्रमोन्नत वेतनमान देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बालाघाट में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत पदस्थ शिक्षकों को नए साल में अधिक वेतन मिलेगा। विभागीय क्रमोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर विभाग के 61 शिक्षकों को नया उच्चत्तर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृति के आदेश जारी किए गए हैं।
जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 61 शिक्षकों को उच्चत्तर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षकों को सेवा प्रारंभ तिथि से 12 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर इस संबंध में आदेश दिए गए।
शिक्षकों के उच्चतर वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी कर संकुल प्राचार्यों/संबंधित विकासखण्ड अधिकारी कार्यालय को ई-मेल एवं हॉर्ड कॉपी में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि छूटे गए पात्र शिक्षकों के नाम उपलब्ध कराएं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्राचार्यों के अधीनस्थ कार्यरत किसी पात्र शिक्षक का नाम आदेश सूची में छूट गया हो तो दिक्कत नहीं है। ऐसे शिक्षकों की जानकारी, सह प्रस्ताव और गोपनीय प्रतिवेदन बिना विलंब किए जनजातीय कार्यालय को उपलब्ध कराने से उनका नाम भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
Updated on:
28 Dec 2024 08:28 pm
Published on:
28 Dec 2024 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
