
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक के साथ ही प्रदेश 8.5 प्रतिशत पर पहुंची बेरोजगारी दर को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि उज्जैन में 25 पदों के लिए 10 हजार युवाओं ने आवेदन आए इससे पत चलता है कि बेरोजगारी के हालात क्या हैं।
मध्य प्रदेश पर 2 लाख 88 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है, जो बढ़ता जा रहा है और प्रदेश सरकार 80 करोड़ रुपए का जेट विमान खरीदने की तैयारी कर रही है। पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश को कर्ज के बोझ में डुबाने को लेकर श्वेत पत्र जारी करे शिवराज सरकार। वही बिजली के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी की तैयारी की जा रही है। राज्य के पावर प्लांट 50 प्रतिशत उत्पादन भी नहीं कर पा रहे हैं और 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर 2 हजार रुपए के बिल आ रहे हैं।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्यों की सीमा पर जांच बढ़ाई जानी चाहिए, प्रदेश की जनता कोरोना की दहशत से त्रस्त हो गई है। भोपाल में 1 हफ्ते के भीतर ही कोरोना के मामलों में 1800 प्रतिशत प्रतिदिन का उछाल आया है। प्रदेश में ओमीक्रोन और डेल्टा दोनों वैरीअंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश से सटे गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए इन राज्यों की सीमाओं पर जांच बढ़ानी चाहिए। महाराष्ट्र में कोरोना के 10,000 से अधिक मामले एक दिन में सामने आए हैं।
पटवारी ने महंगाई के अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में कोरोना के ओमीक्रोन और डेल्टा वायरस की सुनामी आ गई है। पुराना अनुभव रहा है कि यूरोप और अमेरिका में हालात बिगड़ने के एक-दो महीने के भीतर भारत में भी स्थितियां कठिन हो जाती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार अभी तक कोई कदम उठाती नहीं दिखाई दे रही है। सिर्फ नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियां पूरी तरह फिजूलखर्ची वाली और भ्रष्टाचार करने वाली नीतियां हैं, इसी के कारण एक तरफ प्रदेश कर्ज के बोझ में डूबता जा रहा है तो दूसरी तरफ महंगाई बढ़ रही है और नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं। सरकार की नीतियों के कारण अब बिजली की दरें करीब 10 प्रतिशत महंगी करने की तैयारी चल रही है।
Published on:
05 Jan 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
