
new national education policy 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर दी। शुक्रवार देर रात को ही इसके आदेश जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से यह आदेश जारी किए गए थे। इस शिक्षा नीति के तहत 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी, साथ ही स्टूडेंट्स को ऑनलाइन असाइनमेंट दिया जाएगा, वहीं इसी के आधार पर एसेसमेंट भी होगा।
माध्यमिक सिक्षा मंडल के चेयरमैन राधेश्याम जुलानिया के मुताबिक 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। यह सत्र सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे का होगा और दूरदर्शन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसमें आडियो विजुअल सत्र का प्रसारण कक्षावार किया जाएगा।
-नई शिक्षा नीति में सभी छात्रों को होम असाइनमेंट भी भी दिया जाएगा, जिसे पूरा करना अनिवार्य होगा। इसका मूल्यांकन भी किया होगा।
-बगैर होम असानमेंट पूरा किए कोई भी स्टूडेंट्स आगे के सत्र में नहीं जा पाएगा। इसके लिए विषय को भी 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। यह असाइनमेंट स्टूडेंट्स को माध्यमिक शिक्षा मंडल के एप और पोर्टल के जरिए मिल जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के एप में सबसे पहले स्टूडेंट्स को नामांकन कराना होगा। हाईस्कूल और हाई सेकंडरी स्कूल, स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों के लिए माशिमं नाम से एप तैयार किया गया है। इसी एप के जरिए परीक्षा आवेदन फार्म भरना, फीस जमा करना, होम असाइनमेंट के बारे में और रिजल्ट भी इसी एप पर मिल जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन राधेश्याम जुलानिया ने आधिकारिक सूचना में बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत मध्य प्रदेश का नया शिक्षा सत्र कब से शुरू होगा और इस बार क्या खास बात रहेगी। बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक 'पीएम मोदी द्वारा नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को Globle Citizen With National Objective and National Goals बनाना है।
Published on:
05 Sept 2020 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
