22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NHM MP Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में निकली सरकारी भर्तियां, कल से आवेदन प्रकिया शुरु

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Nov 2022, 1:33 PM IST

NHM MP Recruitment 2022

NHM MP Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में निकली सरकारी भर्तियां, कल से आवेदन प्रकिया शुरु

भोपाल. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य (एएनएम) कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। मध्य प्रदेश एनएचएम द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, कुल 1200 भर्तियां होनी हैं। ये भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। संविदा की अवधि 31 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है। साथ ही, घोषित रिक्तियों में से 324 अनारक्षित हैं, यानी इन रिक्तियों के लिए मध्य प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। शेष रिक्तियां मध्य प्रदेश के मूल-निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आरक्षित किए गए हैं।


मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट, nhmmp.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक या सीधे भर्ती एजेंसी के पोर्टल, sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 12 दिसंबर तक करने किया जा सकता है। जान लें कि, ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन नहीं लिया जाएगा। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद इसकी एक सॉफ्ट कॉपी उम्मीदवारों को अपने पास सेवकरनी होगी।

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड मोड पर सुनवाई से आसान होगा उपभोक्ता आयोग में लंबित प्रकरणों का निपटारा, अलग से होगा बेंच का गठन


ये कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश में एएनएम पदों के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 +2 की परीक्षा जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के साथ उत्तीर्ण हों। साथ ही, नर्सिंग और मिडवाइफ का 2 साल का प्रशिक्षण कोर्स किया हुआ हो। इसके अलावा, एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीयन हो। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- आलमी तब्लीगी इज्तिमा : इज्तिमा स्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें, ये हैं बड़ी अड़चने

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो