
नाइट लाइफ, वेब सीरीज ने दो घंटे आगे बढ़ाई नींंद, बदल रही जैविक घड़ी, 18 से 45 साल के ज्यादा प्रभावित, डॉक्टरों ने बताया अलार्म
सागर. बदलते दौर में नाइट लाइफ कल्चर, बैचलर पार्टी, वेब सीरीज और सोशल मीडिया ने नींद का औसत समय दो घंटे आगे बढ़ा दिया है। डॉक्टरों के अनुसार ये स्थिति सही नहीं है, इससे काफी लोगों की जैविक घड़ी बदल रही है। दस साल पहले तक 65 फीसदी लोग रात 9 से 11 के बीच मेें सो जाते थे, वे अब 11 से देर रात 2 के बीच में सो रहे हैं। इसका असर शरीर के तापमान और पाचन क्रिया पर भी पड़ रहा है। लोगों में समय पर भूख न लगने की शिकायतें अब आम होती जा रही हैं। बीपी बढ़े होने का एक कारण नींद भी बन रही है।
इससे बढ़ रहीं ये परेशानी:
- याददाश्त, फोकस और एकाग्रता में परेशानी।
- व्यवहार और या मूड में चिड़चिड़ापन आ जाना।- दिन के दौरान थकान महसूस होना,
हॉस्टलर्स, देर रात पार्टी करने वाले ज्यादा प्रभावित
नींद की साइकिल दो घंटे आगे बढ़ने का असर 18 से 45 वर्ष में उन लोगों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है जो हॉस्टलर्स हैं या वे प्रोफेशनल हैं जो देर रात पार्टी करते हैं। वहीं कई लोग वेब सीरीज में इतने डूब चुके हैं कि रात को बिना देखे सोते नहीं हैं, ऐसे कई लोग अब डॉक्टरों से संपर्क भी करने लगे हैं।
याददाश्त पर हो रहा असर
मनोचिकित्सक डॉ. राजीव जैन ने बताया कि नींद पूरी ना होने का सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया, लेट नाइट पार्टी बनता जा रहा है। लोग अधिकांश समय अपना मोबाइल पर दे रहे हैं। रात में 7 से 8 घंटे सोना जरूरी है। जिससे हमारी बॉयोलॉजिकल घड़ी सही काम करती है। क्योंकि कुछ हार्मोंस नींद में बनते हैं। आजकल लोग बेड पर पढ़ने और सोने के लिए समय व्यतीत कर रहे हैं। यही बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है।
प्रकृति के नियमों का करें पालन
मनोचिकित्सक जैन ने बताया कि रात को सोना, दिन को जागना, नियमित व्यायाम-योगाभ्यास आदि करने से अनिद्रा की समस्या नहीं आती। अपने को हमेशा सहज रखें। उन्होंने बताया कि देर रात तक जागने की वजह से लोग केवल अनिद्रा के ही शिकार नहीं हो रहे, तनाव व अवसाद से भी ग्रसित हो रहे हैं।
इसलिए मनाया जाता है नींद दिवस
विश्व नींद दिवस 15 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। आज के समय में लोग खराब जीवनशैली अपना रहे हैं जिसके कारण उन्हें नींद की कमी होने लगी है। नींद की कमी के कारण लोगों को कई सारी बीमारियां भी हो रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व नींद दिवस मनाया जाता है।
Published on:
16 Mar 2024 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
