
किरायेदारों की जानकारी नहीं दे रहे मकान मालिक, पुलिस भी बैठी चुप
मंडीदीप. शहर की कॉलोनियों में सैकड़ों परिवार किराए के मकानों में रहते हैं, लेकिन मकान मालिक की लापरवाही और पुलिस विभाग की अनदेखी के चलते इनका थाने में रिकॉर्ड नहीं है।
शहर में कितने परिवार किराएदार है , ये कहां से आए हैं और परिवार के मुखिया यहां क्या कारोबार करता है । इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। बीते वर्षो में दूसरे शहरों के आदतन अपराधियों के शहर में पकड़े जाने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कई बार थाना प्रभारियों को सुरक्षा व अपराधों पर अंकुश के लिए किराए के मकान में रहने वालों की सूची बनाने के निर्देश दिए है।
कुछ समय इस पर काम हुआ लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जानकारी के अनुसार मंडीदीप शहर में मकान मालिकों द्वारा महज 150 किरायेदारों की जानकारी ही पुलिस थाने में दी गई है, जबकि एक अनुमान के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा परिवार किराए के मकान लेकर रह रहे हैं।
जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई का है प्रावधान
आमतौर पर मकान मालिक किराएदार या नौकर का पुलिस वेरीफि केशन नहीं कराते। इसका मुख्य कारण यह है कि वे थाने तक नहीं जाना चाहते। ऐसे में बदमाश मकान किराए पर लेकर रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फ रार हो जाते हैं। जबकि नियमानुसार मकान मालिकों को किराएदार का वोटर कार्ड, मूल निवास स्थान का पता और अन्य जानकारी थाने में लिखित में उपलब्ध कराना चाहिए।
इसके अलावा छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं होटल, लॉज एवं धर्मशालाओं में रुकने वाले व्यक्तियों निर्माण कार्य में लगे मजदूर व कारीगर, पेइंग गेस्ट तथा 15 दिन से अधिक समय तक निवास कर रहे व्यक्तियों की सूचना भी पुलिस थाना में देना अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने वाले व्यक्ति के विरूद्घ भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।
संदिग्धों की पहचान होगी मुश्किल
आगामी विस चुनाव के दौरान स्थानीय पुलिस गुंडे, और निगरानी-शुदा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन पुलिस के पास किरायेदारों की जानकारी नहीं है। जिससे दूसरे शहरों से यहां आकर रहने वाले अपराधिक लोगों की पहचान करना मुश्किल होगी।
- इस संबंध में जल्द यहां के श्रम ठेकेदारों और नगर के वरिष्ठजनों से चर्चा कर लोगों को जानकारी देने के लिए जागरूक करेंगे। जानकारी नहीं देने वालो खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिंह, मंडीदीप थाना प्रभारी
- शहर में रह रहे किरायेदारों और कारखानों में काम कर रहे श्रमिको की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है, इस संबंध में पुन: निर्देशित करता हूं।
जगत सिंंह राजपूत,
पुलिस अधीक्षक रायसेन
Published on:
17 Oct 2018 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
