30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर अब नहीं पड़ेगी ‘डॉक्यूमेंट’ की जरूरत, शुरु हुई नई सुविधा

Raja Bhoj International Airport: समर शेड्यूल के अंतर्गत दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद के अलावा नवी मुंबई की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है....

2 min read
Google source verification
Raja Bhoj International Airport

Raja Bhoj International Airport (Photo Source - Patrika)

Raja Bhoj International Airport: मुबंई जाने वाले यात्रियो के राहत भरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते दिन तीन यात्री सुविधाओं की शुरुआत की गई। भोपाल और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सेवा की शुरुआत की हुई। प्रदेश में पहली बार भोपाल एयरपोर्ट पर अराइवल और डिपार्चर के लिए अलग-अलग एरिया शुरु किया गया। यात्रियों को फेस डिटेक्शन के लिए डिजी यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री किंजीरापू राममोहन नायडू ने वर्चुअली तरीके से इन सेवाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

समर शेड्यूल लागू

समर शेड्यूल के अंतर्गत दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद के अलावा नवी मुंबई की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है। इससे अब यात्रियों को मुंबई जाकर नवी मुंबई के लिए टैक्सी किराए पर नहीं लेनी पड़ेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया, कई बार यात्री सफर की आपाधापी में जरूरी डॉक्यूमेंट लाना भूल जाते हैं और बोर्डिंग प्वाइंट पर आकर उन्हें याद आता है। डीजी यात्रा सुविधा के अंतर्गत उनके सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड रहेंगे। चेहरे की पहचान बायोमेट्रिक सिस्टम से करने के बाद यात्रियों के दस्तावेज पहचान लिए जाएंगे।

नवी मुंबई फ्लाइट में 131 आए

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया, भोपाल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई फ्लाइट की पहली लैंडिंग रविवार रात 10:00 बजे हुई। नवी मुंबई से 131 हवाई यात्री भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। आधे घंटे बाद वापसी की फ्लाइट में भोपाल से नवी मुंबई समर शेड्यूल लागू के लिए 134 यात्रियों ने उड़ान भरी।

वापस आए 174 यात्री आए

मुंबई से भोपाल एयर इंडिया की फ्लाइट न्यू अराइवल हाल के नजदीक पहुंची। 174 यात्रियों ने न्यू अराइवल हाल में बोर्डिंग और जरूरी कार्रवाई पूरी की। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा फ्लाइट रवाना होने से पहले वाटर कैनन सैल्यूट देकर यात्रियों का स्वागत किया गया।

अराइवल हॉल 3800 वर्गमीटर का

भोपाल एयरपोर्ट का नया अराइवल हॉल 3800 वर्गमीटर का है। इसके निर्माण पर करीब 23 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। नए अराइवल हॉल से एयरपोर्ट की यात्री क्षमता बढ़ेगी। अब यहां एक बार में 3 हजार यात्रियों को मैनेज किया जा सकेगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटरों की संख्या भी बढ़ाकर 30 कर दी गई है। पहले यहां मात्र 16 चेक-इन काउंटर थे। एयरपोर्ट पर आधुनिक कन्वेयर बेल्ट जोन के साथ लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी दी गई है।