30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन शुरू, भारतीय लोकतंत्र पर सीएम का बड़ा बयान… जानें क्या बोले

Two Days Youth legislators conference MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू, तीन राज्यों के युवा विधायक पहुंचे, सीएम ने किया शुभारंभ...

2 min read
Google source verification
Youth Legislator Conference

Youth Legislator Conference: मध्य प्रदेश विधान सभा में युवा विधान सभा सम्मेलन शुरू (photo:patrika)

Two Days Youth legislators conference MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। इस सम्मेलन में देश के तीन राज्यों के 63 युवा विधायकों ने भाग लिया है। सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सीेम मोहन यादव ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारतीय लोकतंत्र पश्चिमी देशों से लिया गया मॉडल नहीं है, बल्कि हमारी अपनी सभ्यता और परम्परा की देन है।

केवल एक शासन प्रणाली नहीं है लोकतंत्र- सीएम

इस अवसर (Two Days Youth legislators conference) पर सीएम ने कहा कि अक्सर यह गलतफहमी बना ली जाती है कि भारतीय लोकतंत्र पश्चिमी-यूरोपीय देशों से अपनाया गया है। लेकिन हकीकत में भारतीय लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र को देश और मध्य प्रदेश के संदर्भ में देखता हूं तो यह केवल एक शासन प्रणाली नहीं बल्कि, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा है।

लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी मजबूत करने पर मंथन शुरू

आज पहले दिन (Two days legislators conference) लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका विषय पर मंथन किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन के साथ इसकी शुरुआत कर दी है।

45 साल से कम उम्र के युवा राजस्थान-छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से पहुंचे भोपाल

इस युवा विधायक सम्मेलन (Two Days Youth legislators conference) में 45 साल से कम उम्र के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। ये सभी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के जिलों से यहां पहुंचे हैं।