28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई आफत- आरएसी क्लियर यात्रियों को साइड लोअर या अपर बर्थ नहीं

यात्रियो को साइड लाइन बर्थ नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
indianrailways.png

भोपाल. रेल यात्रा करनेवालों के लिए नई-नई समस्याएं सामने आती हैं. नई झंझट गरीब रथ एक्सप्रेस की है जिसें सन 2006 में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रारंभ कराया गया था. यह गरीब रथ एक्सप्रेस अब यात्रियों को यात्रा कठिन बना रही है. यह देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसमें आरएसी यानि रिजर्वेशन अंगेस्ट केंसिलेशन वाले यात्रियों को साइड लोअर एवं अपर बर्थ का अलाटमेंट नहीं किया जाता है.

आरएसी यात्रियों को एडजस्ट करने के लिए गरीब रथ में नार्मल कंपार्टमेंट लोवर, मिडल बर्थ पर एडजस्ट किया जा रहा है जिससे परेशानी सामने आ रही है. दिल्ली में ऐसा ही मामला सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां तीन आरएसी यात्रियों को नार्मल मिडिल बर्थ आवंटित की गई जिससे खासी परेशानी हुई. हालांकि अब रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही गरीब रथ में यह दिक्कत दूर कर दी जाएगी. इस ट्रेन में भी सामान्य ट्रेनों की तरह साइड लोअर एवं अपर बर्थ के बीच में बनी मिडल बर्थ को हटाकर आरएसी आवंटन प्रक्रिया लागू की जाएगी.

इस संबंध मेंं पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के अनुसार गरीब रथ एक्सप्रेस में आरएसी नार्मल लोअर बर्थ पर एडजस्ट करते हैं. यहां तीन आरएसी एक साथ आवंटित होते हैं. सुविधा के तौर पर इसके ऊपर वाली बर्थ मिडिल बर्थ अनारक्षित रहती है जिसे आरएसी वाले चाहें तो स्वप्रेरणा से उपयोग कर सकते हैं.