8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नूर उस सबाह : जायका फूड फेस्टिवल 11 से 13 मई तक

नवाब फैमिली से मिलकर जाना अवध का रियल टेस्ट

2 min read
Google source verification
food festival

भोपाल। इस समर सीजन में अवध, हैदराबादी और भोपाल के खाने का जायजा कुछ बदला सा लगेगा। खाने-पीने की शौकीन लोगों के लिए होटल नूर उस सबाह के शेफ ने टेस्ट में नए इनोवेशन किए है। जायका फूड फेस्टिवल में इस बार मुगलई के साथ अवधी और हैदराबादी फूड को टेस्ट करने का शहरवासियों को मौका मिलेगा। साथ ही लजीज खाने के साथ लाइव गजल और सूफी संगीत इस फेस्टिवल में चार चांद लगा देगा।

जायका फूड फेस्टिवल में शेफ सुमन रक्षित ने बताया कि भोपाल बेगमों का शहर है। इसलिए इसे फेस्टिवल में बेगमों को खास महत्व दिया गया है। फेस्टिवल में अवध टेस्ट को सीखने के लिए अवध के नवाब खानदान से जुड़ी शेफ से कलकत्ता में संपर्क किया। वहीं, नेट और बुक्स से पारंपरिक डिसेज के बारे में जाना। रक्षित का कहना है कि तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल में रॉयल फैमिली में तैयार किए जाने वाले खूशबूदार लजीज व्यंजनों को एक अलग टेस्ट चखने को मिलेगा।

मैमूना सुल्तान शाह बानू बेगम की पसंदीदा डिश भी

इसमें भोपाली स्टाइल में आपको मुगलई कुजीन के साथ मसूर की दाल मुस्सल्लम के साथ मास की दाल। साथ ही नवाब सिकंदर के समय में उनकी पसंदीदा खिचड़ा, मुर्ग कच्ची बिरयानी का मजा ले सकेंगे। मैन कोर्स में निजाम लाल गोश्त कोरमा, रान मसाला, नरगिसी कोफ्ता, भोपाली चिकन रिजाला सभी को खुद से तैयार किए मसालों पर किया है। अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके लिए शाही पनीर कोरमा, खट्टी अरबी के सालन, निजाम भुना सब्जी का भी लुत्फ उठा सकते है। फेस्टिवल में मुगलई खाने का स्वाद तो चखने का मौका मिलेगा ही साथ ही मैमूना सुल्तान शाह बानू बेगम की पसंदीदा डिश आम्रखंड खाने को मिलेगा। इस स्वीट डिश को आम और श्रीखंड के साथ केसर को मिलाकर तैयार किया जाता है।

इफ्तेखार नाट्य समारोह आज से

भोपाल के रवींद्र भवन में 10 मई से यादें 28वां इफ्तेखार स्मृति नाट्य एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय यह समारोह रंगकर्मी और अभिनेता स्व. टॉम अल्टर को समर्पित है। समारोह के पहले दिन नाटक ‘कालाय तस्मै नम:’ का मंचन होगा। 13 मई को नाटक ‘महाभोज’, 14 मई को नाटक ‘हुए मरके हम जो रुसवा’ और 15 मई को नाटक ‘दो कश्तियों पर सवार’ का मंचन होगा।