5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बिना ‘एड्रेस प्रूफ’ आधार कार्ड में बदलें पता, ये है आसान तरीका

बिना एड्रेस प्रूफ ही हो जाएगा काम....

2 min read
Google source verification
aadhar_card.jpg

Aadhar card

भोपाल। अगर आप कई दिनों से अपने आधार कार्ड में पता बदलवाने की सोच रहे हैं लेकिन आपके पास एड्रेल प्रूफ नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने के लिए अभी तक कोई रेजिडेंशियल प्रूफ होना जरूरी होता था लेकिन अब अगर आपके पास ऐसा कोई प्रूफ नहीं है, तो आप 'आधार कार्ड वेरिफायर' की मदद से आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। जी हां आधार कार्ड यूजर्स की सुविधा के लिए UIDAI ने एक नई सुविधा की पेशकश की है। इस सुविधा के तहत आधार कार्ड यूजर्स बिना एड्रेसप्रूफ डॉक्यूमेंट के ही एड्रेस अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी।

आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको एक 'आधार कार्ड वेरिफायर' की आवश्यकता होगी. उसके माध्यम से आप बिना आधार के भी एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे अपडेट करें आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट वो भी बिना एड्रेस प्रूफ के....


- एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद ‘My Aadhar’ मेन्‍यू में जाकर Update your Aadhar पर क्लिक करें।
- अब 'Request Aadhaar Validation Letter' में जाकर वैलिडेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्ट (SSUP) सामने आ जाएगा।
- यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- अब अपने 'आधार कार्ड वेरिफायर' का आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
- वेरिफायर का आधार कार्ड एक्सेप्ट हो जाने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आ जाएगा। इसके बाद आपको OTP मिलेगा।
- वेरिफिकेशन के बाद सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) भेजा जाएगा।
- अब सर्विस रिक्वेस्ट नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा और अपने नए एड्रेस को वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आधार कार्ड वेरिफायर को एक 'एड्रेस वेलिडेशन लेटर'और 'सीक्रेट कोड' भेजा जाएगा।
- इसके बाद आपको Aadhaar Update के सेक्शन में जाकर Update Address via Secret Code में जाना होगा।
- यहां पर सीक्रेट कोड दर्ज करते ही आपका नया एड्रेस आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगा।