8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 3 दिन नहीं रोज मिलेगी दिल्ली के लिए फ्लाइट

8 अक्टूबर से होगा फ्लाइट के समय में बदलाव....

less than 1 minute read
Google source verification
image42c5ab1f-1310-4a20-b3e9-436eada57ded.jpg

flights

भोपाल। भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भोपाल से दिल्ली (Bhopal to Delhi flight) जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (indigo flight) सप्ताह में तीन दिन के बजाए नियमित होने जा रही है। अभी तक ये फ्लाइट सप्ताह में दोपहर को तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलाई जा रही है। फ्लाइटों के समय में बदलाव आने वाली 8 अक्टूबर से होगा।

साथ ही साथ एअर इंडिया भी इसी सप्ताह जयपुर, रायपुर समेत कुछ उन फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी कर सकता है, जिनका संचालन अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह से किए जाने की संभावना है। इन सभी फ्लाइटों के चलने से भोपाल से जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

MUST READ:AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, नहीं देना पड़ेगा बेडरोल का चार्ज

जानिए क्या रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट नं- 6ई-2061
कहां से कहां- दिल्ली-भोपाल
प्रस्थान- सुबह 6:55
आगमन- 8:25

फ्लाइट नं- 6ई-2062
कहां से कहां- भोपाल-दिल्ली
प्रस्थान- सुबह 9:00
आगमन- 10:30

फ्लाइटों के समय बदलने के बारे में राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि एयरलाइन्स कंपनियां अक्टूबर के महीने में कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल बदलती हैं। उनमें से ही एक इंडिगो की यह दिल्ली फ्लाइट भी है।