18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 55 साल की उम्र वाले भी बन सकेंगे जिला अध्यक्ष, पांच जिलों में रोके चुनाव

- जिला अध्यक्ष के चुनाव आज, 50 साल की उम्र वाले उम्मीदवार को मिलेगी प्राथमिकता  

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

Nov 30, 2019

भाजपा संगठन चुनाव: शहर के 100 से अधिक दिग्गजों की रायशुमारी से तय होगा नगर अध्यक्ष

भाजपा संगठन चुनाव: शहर के 100 से अधिक दिग्गजों की रायशुमारी से तय होगा नगर अध्यक्ष

भोपाल। भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद संगठन कम उम्र के फार्मूले पर नरम हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने कहा कि यदि किसी जिले में 50 साल से कम का योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहा है तो वहां प्रदेश संगठन से चर्चा करके 55 वर्ष तक के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन 55 वर्ष से एक दिन भी अधिक का व्यक्ति जिला अध्यक्ष नहीं बनेगा।

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने उम्र के मामले में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पिछले दो दिनों में प्रदेश कार्यालय पहुंच कर इस मामले में संगठन महामंत्री सुहास भगत के सामने अपनी बात रखी है। नेताओं का कहना है कि कई जिलों में 50 वर्ष से कम उम्र का योग्य नेता ही नहीं मिल रहा है जो विपक्ष में बैठी पार्टी की कमान संभाल कर वहां आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम कर सके। ऐसे में प्रदेश संगठन पांच साल की रियायत पर राजी हुआ है।


उधर भाजपा ने पांच जिलों में फिलहाज जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को रोक दिया है। इसमें सिवनी, होशंगाबाद और ग्वालियर-नगर में नेताओं की आपसी खींचतान के कारण अभी तक मंडल चुनाव की पूरे नहीं हो पाए हैं। यहां पार्टी ने जिन मंडल अध्यक्षों को चुना है, उनमें से कई के खिलाफ उम्र के आधार पर आपत्ति आ गई है। उधर झाबुआ में विधनसभा उपचुनाव के कारण चुनाव रुके हुए हैं तो वहीं शहडोल में निकाय उपचुनाव के कारण चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

समन्वय और सामाजिक समीकरण देखेगी पार्टी

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने चुनाव अधिकारियों से कहा कि वे जिले के सभी बड़े नेताओं की पसंद और एक राय बनाकर ही जिला अध्यक्ष चुनें। इसके साथ यह भी देखा जाए कि एक संभाग में एक ही जाति के जिला अध्यक्ष ज्यादा न बन जाए। उस क्षेत्र के जातिगत समीकरण देखते हुए हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

निवाड़ी के लिए भी होगा चुनाव

भाजपा संगठन पहली बार निवाड़ी जिले के अध्यक्ष के लिए भी चुनाव कराएगा। अब तक भाजपा ने संगठनात्मक रूप से निवाड़ी को टीकमगढ़ में ही शामिल कर रखा था। शनिवार को निवाड़ी क्षेत्र को अलग करके वहां के चुनाव कराने के लिए कहा गया है।


भोपाल में दो विधायक दौड़ में

भोपाल जिला अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जिले के दो विधायक रामेश्वर शर्मा और कृष्णा गौर दौड़ में हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान की पसंद के रूप में रामेश्वर का नाम आगे है। वहीं जिला संगठन के तीन पदाधिकारी रवींद्र यती, अशोक सैनी और अनिल अग्रवाल लिलि भी दावेदारी कर रहे हैं।