
Dhar Bhojshala Supreme Court Big Decision: मध्य प्रदेश के धार जिले का भोजशाला एक मंदिर या फिर मस्जिद! इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियक के साथ होगी। बता दें कि पहले धार भोजशाला मामले की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश राय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई की जा रही थी। लेकिन अब इन याचिकाओं पर CJI संजीव खन्ना के समक्ष पूजा स्थल अधिनियम को ध्यान में रखते हुए सुनवाई की जाएगी। जस्टिस राय ने याचिका और पूरे मामले को CJI के समक्ष भेज दिया है।
बता दें कि धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सर्वे रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। धार भोजशाला का सर्वे ASI ने बारीकी से किया है। इस दौरान ASI ने अलग-अलग तरह के अवशेष भी जब्त किए हैं। इनमें भोजशाला की दीवार, पिलर के साथ ही खुदाई के दौरान 37 देवी-देवताओं की मूर्तियां भी शामिल हैं।
भोजशाला के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि भोजशाला का मामला भी पूजा स्थल अधिनियम से जुड़ा हुआ है। इस तरह के मामलों की सुनवाई एक ही जगह होना चाहिए।
वहीं याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के समक्ष आपत्ति भी पेश की थी। इस आपत्ति में कहा गया था कि पूजा स्थल अधिनियम और भोजशाला का मामला पूरी तरह से अलग है। इसकी सुनवाई अलग से की जाना चाहिए।
Updated on:
4 Jan 2025, 3:51 PM IST
Published on:
4 Jan 2025, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.