9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के नाम पर सोशल मीडिया में की आपत्तिजनक पोस्ट

Shivraj Singh Chouhan wife Sadhana Singh- सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट पर गुस्साए लोग, साइबर क्राइम का केस दर्ज कराया

3 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan wife Sadhana Singh

Shivraj Singh Chouhan wife Sadhana Singh

Sadhana Singh - एमपी के पूर्व मंत्री, विदिशा के सांसद व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के नाम से सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इससे लोगों में गुस्सा है। साधना सिंह के नाम पर बने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट की गई। फेसबुक पर की गई पोस्ट से भ्रामक स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर पुलिस को शिकायत की गई जिसके बाद साइबर क्राइम का केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से एक फेसबुक पेज संचालित किया जा रहा है। इसमें भ्रामक पोस्ट की गई है। साधना सिंह के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई। मामले में पहचान के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह से संबंधित मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी गई है।

साधना सिंह सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं

एमपी के पूर्व सीएम, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं। वे किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर गलत पोस्ट से राजनैतिक और सामाजिक रूप से अच्छा संदेश नहीं जा रहा।

पहचान का दुरुपयोग कर ऐसी पोस्ट की गईं जिनसे आमजनों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई

पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना चौहान के नाम का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके नाम पर बने फेसबुक पेज पर यह शरारत की गई है। साधना सिंह की पहचान का दुरुपयोग कर ऐसी पोस्ट की गईं जिनसे आमजनों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

पुलिस को मामले की शिकायत रंजीत सिंह चौहान ने की

पुलिस को मामले की शिकायत रंजीत सिंह चौहान ने की है। वे मिसरोद की श्रीराम कॉलोनी के निवासी हैं। 37 साल के रंजीत सिंह चौहान का कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रहीं हैं। मामले में दीपक खरते और रविंद्र दांगी नामक लोगों पर इन पोस्टों को शेयर करने का आरोप भी लगाया।

सरकार विरोधी नारे पोस्ट किए, कथित भ्रष्टाचार पर भी गलत टिप्पणियां कीं

रंजीत सिंह चौहान का कहना है कि एफबी पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार से जुड़ी निराधार, भड़काऊ और विवादित पोस्ट की जा रहीं थीं। सरकार विरोधी नारे पोस्ट किए, इलेक्टोरल बांड, कथित भ्रष्टाचार पर भी गलत टिप्पणियां कीं। यहां तक कि धर्मगुरु के नाम से गलत पोस्ट की गईं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्ति विशेष के सम्मान को धूमिल करने और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

साधना सिंह चौहान के फेक एफबी पेज मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के फेक एफबी पेज मामले में शिकायत होते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम की विभिन्न धाराओं केे अंतर्गत यह केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि साधना सिंह की पहचान का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसी पोस्ट की गई जिनसे उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई। आमजन भी भ्रमित होते रहे।

प्रारंभिक जांच के बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 353(2) और 356 के तहत दीपक खार्ते के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोस्ट के स्रोत की पहचान करने और पोस्ट से जुड़े सभी व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।