
online call girl booking
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में देश का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट काम कर रहा है, जिसकी परत धीरे-धीरे खुलती जा रही है। पिछले कुछ माहों में पकड़ाए इस रैकेट ने सरकार की भी नींद उड़ा रखी है। इस बड़े सेक्स रैकेट को भाजपा से जुड़े बड़े नेता संचालित कर रहे थे। सोमवार को भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में पकड़ाए सेक्स रैकेट ने एक बार फिर नेताओं की नींद उड़ा दी है। इसमें लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शख्स भाजपा से ही जुड़े नेता का भतीजा निकला। इससे पहले भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तर का बड़ा नेता ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा था। यह इंटरनेट और वाट्सअप के जरिए लड़कियों को फोटो दिखाकर बुकिंग करते थे। पुलिस की पड़ताल यदि सही ढंग से हो तो इस रैकेट में कई विधायक, मंत्री तक फंस सकते हैं।
मसाज पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार
एएसपी रश्मि मिश्रा ने बताया कि रोज वैरी स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। सोमवार देर शाम छह युवतियां और नौ युवक संदिग्ध को पकड़ा है जो इन गतिविधियों में लिप्त थे। दबिश के दौरान स्पा सेंटर में भगदड़ मच गई। पुलिस सभी को गिरफ्तार थाने ले गई। सभी छह युवतियां देह व्यापार कर रही थीं। चार युवक मसाज कराने आए थे। बाकि पांच युवक स्पा का स्टाफ है। पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 41800 रुपए समेत अश्लील सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सीटा-पीटा एक्ट (देह-व्यापार) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। संचालिका नीलम खेमानी की तलाश की जा रही है।
भोपाल में हैं कई सेंटर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोज वैरी स्पा सेंटर की चूनाभट्टी और टीटी नगर में भी ब्रांच है। चूनाभट्टी वाली ब्रांच पर अमीरजादे, कुछ अफसर और कुछ नेता मसाज कराने जाते हैं। इनके हस्तक्षेप के चलते यहां कोई दबिश नहीं दे सका। चूनाभट्टी ब्रांच पर करीब 20 दिन पहले एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर स्टिंग किया था, तब एक कथित पत्रकार ने उसे पुलिस से उठवा लेने की धमकी दी थी। धमकी का यह ऑडियो भी वायरल हुआ था। कथित पत्रकार की चूनाभट्टी वाली ब्रांच में पार्टनरशिप बताई जाती है।
चार लड़कियों के साथ पकड़ाए 9 लोग
मध्यप्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने कुछ माह पहले 9 सदस्यीय ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहा था। पुलिस ने इनके चुंगल से मेघालय और महाराष्ट्र की 4 युवतियों को भी आजाद करा लिया है। लड़कियां उपलब्ध कराने का ये नेटवर्क मध्यप्रदेश ही नहीं देश के कई राज्यों में फैल चुका था।
भोपाल स्कार्ट नाम से है वेबसाइट
भोपाल शहर में काफी समय से भोपाल स्कार्ट नाम से वेबसाइट बनाकर लड़कियों की बुकिंग की जाती है। यह लोग मोटी रकम लेकर लोगों को कॉल गर्ल उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए आरोपी मेघायल और महाराष्ट्र से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाते थे और देह व्यापार करवाते थे। देश के कई शहरों से आने वाले युवक भोपाल स्कार्ट या भोपाल कॉलगर्ल नामक वेबसाइट पर लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग कर देते थे और उनके साथ समय बिताते थे। इस वेबसाइट पर स्कूल-कालेज गर्ल से लेकर हाउसवाइफ, एक्ट्रेस और विदेशी युवितयों की बुकिंग की जाती थी। यह काम कुछ सालों पहले शुरू हुआ था और अब देशभर में इसका नेटवर्क हो गया था।
कुछ माह पहले पकड़ाया था बड़ा रैकेट
पिछले कुछ माह पहले साइबर क्राइम पुलिस ने ई-7 अरेरा कॉलोनी के एक फ्लैट पर छापा मारा था तो वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। यहां 9 व्यक्ति सदिग्ध हालत में मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके साथ लड़कियां भी थीं। पुलिस ने चारों लड़कियों को आरोपियों के चुंगल से आजाद करा लिया।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें दिनेश, सुरेश, रवि, मनोज और कृष्ण कुमार शामिल हैं। यह गिरोह बनाकर भोली-भाली लड़कियों को जॉब दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश लेकर आए थे। इसके साथ ही वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर ग्राहक तलाशते थे।
इंटरव्यू के बहाने ग्राहकों के साथ भेजते थे
ग्राहकों से मोटी रकम लेने के बाद लड़कियों को कंपनी का मैनेजर बताया जाता था और इंटरव्यू लेने के बहाने उनके साथ अकेले में भेज दिया जाता था। इन आरोपियों में सुभाष और वीर द्विवेदी कई वेबसाइटों पर ऐसी ही लड़कियों की तलाश करता था, जिन्हें नौकरी की सख्त जरूरत होती है। लड़कियों के भोपाल आने पर उन्हें अरेरा कालोनी के फ्लैट को रुकवाया जाता था। धीरे-धीरे उन्हें देह व्यापार के लिए तैयार कर लिया जाता था।
ब्यूटी पार्लर और कॉल सेंटर का देते हैं झांसा
यह लोग लड़कियों को कॉल सेंटर्स पर नौकरी लगाने या ब्यूटी पार्लर में जॉब दिलाने का झांसा देकर होटल के रिसेप्शन पर बुलवाते थे। उसके बाद ग्राहकों को कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर के नाम से परिचय कराया जाता था और यह आश्वासन दिया जाता था कि यह मैनेजर उनकी अच्छी तन्खाह वाली नौकरी दिलवा देगा। लड़कियां को उनके साथ यह कहकर भेज दिया जाता था कि मैनेजर आपका इंटरव्यू लेंगे और आपके बारे में जानेंगे। फिर आपको ज्यादा अच्छी सैलरी पर नौकरी पर रख लिया जाएगा। लड़कियां भी उनके साथ चली जाती थी।
कार्पोरेट कंपनी की तरह चलता था रैकेट
मध्यप्रदेश का राजधानी भोपाल में पकड़ाए सेक्स रैकेट ने अपना ऐसा नेटवर्क बना लिया था कि यह राष्ट्रीय स्तर पर किसी कार्पोरेट कंपनी की तरह काम करने लगा था। यहां सोशल मीडिया के जरिए कैटलाग दिखाकर हाईप्रोफाइल लोगों को घेरा जाता था। यहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से लड़कियां विशेष डिमांड पर मंगवाई जाने लगी थी। सेक्स रैकेट के खेल से आजाद हुई युवती ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि देह के सौदागरों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि वे कभी भी हमारी जान ले सकते हैं।
Published on:
30 Aug 2017 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
