
तीन लाख की आबादी पर एक साइकिल स्टैंड
भोपाल/कोलार. राजधानी में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्मार्ट साइकिल की सुविधा मुहैया कराई गई है, इसके लिए होशंगाबाद रोड समेत कई क्ष्ेात्रों में साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है, पर इस सुविधा से कोलार महरूम ही बना हुआ है।
स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन द्वारा कोलार में महज एक साइकिल स्टैंड बनाकर इतिश्री कर ली है, जबकि आबादी के लिहाज
से यहां कहीं अधिक की जरूरत थी। ऐसे में कोलार के रहवासियों को स्मार्ट साइकिल का लाभ नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि रहवासियों की मांग पर कुछ दिन पूर्व ही एक साइकिल स्टैंड बनाया गया है।
शहर में 48 साइकिल स्टैंड
स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में कुल 48 साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं, जहां शहरवासियों के लिए साइकिल मुहैया कराई जाती हैं। साथ ही आरआरएल तिराहे से मिसरोद तक अलग से साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है। हालांकि इन स्टैंड से साइकिलों की संख्या लगातार कम हो रही है। रहवासियों की मानें तो साइकिल कम होने से भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
तीन लाख की आबादी और एक स्टैंड
कोलार की तकरीबन तीन लाख की आबादी पर सिर्फ एक साइकिल स्टैंड बनाया गया है। स्वर्ण जयंती पार्क के पास कुछ दिन पूर्व बनाए गए साइकिल स्टैंड पर पर्याप्त साइकिल उपलब्ध नहीं रहती हैं, ऐसे में सुबह और शाम मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों को साइकिल नहीं मिल पाती। अधिकारियों की मानें तो हाल ही में 25 और स्टैंड बनाए गए हैं और डिमांड आने पर आगे भी बनाए जाएंगे।
कोलार रोड पर एक साइकिल स्टैंड बनाया गया है। यदि रहवासियों द्वारा अन्य लोकेशन पर साइकिल स्टैंड बनाए जाने की डिमांड की जाएगी तो जगह मिलने पर इसका विस्तार किया जाएगा।
रामजी अवस्थी, सिटी इंजीनियर, स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन
Published on:
30 Aug 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
