
भोपाल/नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर संगीतकार इलैयाराजा, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन, मशहूर कहानीकार मालती जोशी और बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत सहित 42 हस्तियों को यहां PADMA SHRI 2018 से विभूषित किया। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने तीन हस्तियों को पद्मविभूषण, चार को पद्मभूषण और 35 को पद्मश्री से सम्मानित किया।
पद्मविभूषण से विभूषित की गई हस्तियों में इलैयाराजा के अलावा पारम्परिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खां तथा विचारक, लेखक और निपुण वक्ता पी. परमेश्वरन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : कभी इलैक्ट्रीशियन और गार्ड का काम किया, आज सरकार ने बुलाकर दिया पद्मश्री सम्मान
मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को दिया गया पद्मश्री सम्मान
राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में प्रसिद्ध कहानीकार मालती जोशी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। मध्यप्रदेश से मालती जोशी के अलावा चित्रकार भज्जू श्याम, कला क्षेत्र से बाबा योगेन्द्र और साहित्यकार केशवराव मुसलगांवकर को यह सम्मान मिला।
राष्ट्रपति ने मलंकारा मार थॉमस सीरियन चर्च के वरिष्ठतम बिशप डॉ. फिलीपोस मार क्रिसोस्टम मार थोमा वलिया मेट्रोपोलिटन, पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. रामचंद्रन नागस्वामी, साहित्य जगत की मशहूर हस्ती प्रो. वेद प्रकाश नन्दा तथा उस्ताद विलायत खान के वरिष्ठतम शिष्यों में शुमार पंडित अरङ्क्षवद पारिख को पद्मभूषण से नवाजा। राष्ट्रपति ने कई भाषाओं के विद्वान अनवर अहमद उर्फ अनवर जलालपुरी तथा संपल तुकाराम रामटेके को मरणोपरांत पद्मश्री से विभूषित किया। अनवर जलालपुरी की ओर से उनके पुत्र शहरयार जलालपुरी ने तथा रामटेके की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती जया रामटेके ने सम्मान हासिल किया।
अरब योगा फाउंडेशन और क्लिनिकल मनोचिकित्सक सुश्री नौफ अलमरवाई, चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बंग दम्पती -डॉ. अभय और डॉ. रानी बंग, लोकसंगीत क्षेत्र की हस्ती मोहन स्वरूप भाटिया, राजस्थान स्थित त्रिवेणी धाम तथा गुजरात के ब्रह्मपीठ दैकोर के अध्यक्ष नारायण दास, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव किशोर देवबर्मन और चिकित्सा के क्षेत्र की हस्ती डॉ. येशी दोनदेन को भी पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया।
Published on:
21 Mar 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
