12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना बनाती रही मां, बाहर जाकर पानी की टंकी में डूब गई साढ़े चार साल की इकलौती बेटी

खेलते खेलते हुई मौत, मां भोजन बना रही थी तो बेटी चली गई बाहर

less than 1 minute read
Google source verification
girl11feb.png

खेलते खेलते हुई मौत

भोपाल. एम्स परिसर में एक हादसे में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. यहां काम करने वाले दंपती की साढ़े चार साल की बच्ची की परिसर में ही बनी साढ़े पांच फीट गहरी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह मां खाना बना रही थी तभी बच्ची खेलते खेलते बाहर चली गई। वहां पानी की टंकी में डूबने से उसकी मौत हो गई. एम्स में कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी लापरवाही के चलते मासूम की मौत हुई जिसके कारण परिजनों और लोगों में खासा आक्रोश है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक जब बच्ची काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसे तलाशा गया. जिसके बाद वो पानी की टंकी में डूबी हुई मिली। एम्स ओपीडी में ले जाने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एम्स में कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी ने ये पानी की टंकी मजदूरों के इस्तेमाल के लिए बनाई थी जिसे सुरक्षित नहीं किया गया था। कंपनी की लापरवाही के चलते मासूम की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में खासा आक्रोश है।

इकलौती बेटी थी राधिका
बिहार के जयनगर, मधुबनी निवासी मनोज मण्डल कंस्ट्रक्शन वर्कर है। वह टपरा बनाकर पत्नी सविता, बच्ची राधिका के साथ रहते हैं। सुबह हर रोज की तरह वह काम पर चले गए। बाद में गार्ड का फोन आया कि उनकी साढ़े चार साल की बेटी राधिका पानी के टैंक में गिर गई है। राधिका उनकी इकलौती बेटी थी। वह कुछ दिन स्कूल भी गई, लेकिन उसके बाद से मां के साथ घर पर ही रहती थी।