
शिवलिंग पर पंचामृत पांच तत्वों को करता है बेलेंस, सावन सोमवार पर यह करे तो मिलेगी सफलता
- घी अग्नि तत्व- शिवलिंग पर घी चढ़ाने से तेज की प्राप्ति होती है
- शक्कर आकाश तत्व- शिवलिंग पर शक्कर अर्पित करने से सुख समृद्धि और एेश्वर्य की प्राप्ति होती है
भोपाल
सावन माह का दूसरा सोमवार कई शुभ योगों से युक्त रहेगा। नक्षत्रों का मेल और शुभ योग इसे और अधिक शुभता प्रदान करेंगे। एेसे में शिव आराधना करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलेगी। सावन के दूसरे सोमवार से सुबह ११ बजे से पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा, इसके साथ ही कृतिका और रोहणी नक्षत्र भी रहेगा। इस लिहाज से सावन सोमवार विशेष शुभ रहेगा।
पवित्र सावन माह इन दिनों श्रद्धालु शिव आराधना कर रहे हैं। मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसी प्रकार घरों में भी श्रद्धालु शिव आराधना कर रहे हैं। सावन माह के दूसरे सोमवार पर भी शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर शृंगार किया जाएगा। सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष विधान है। इस दिन अनेक श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखेंगे। शहर के मंदिरों में भी अलग-अलग स्वरूपों में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, कहीं उज्जैन की तरह भस्माआरती होगी, तो कहीं रूद्राभिषेक कर भगवान के लिए फूलों का बंगला सजाया जाएगा। अनेक श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत भी रखेंगे।
मुक्तेश्वर महाकाल की पंचमुखी शृंगार
चेन्नई के मंदिर में मनमहेश रूप में विराजेंगे
वटेश्वर बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति की ओर से सावन महोत्सव के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। यहां चेन्नई का महादेव मंदिर की झांकी बनाई जाएगी जिसमें बाबा वटेश्वर मन महेश के रूप में विराजमान होंगे। मंदिर समिति के संजय अग्रवाल और प्रमोद नेमा ने बताया कि सुबह भगवान का महारूद्राभिषेक किया जाएगा और शाम को अनार, विजिया एवं गन्ने के रस्से से अभिषेक और रात्रि ८ बजे महाआरती होगी।
बिड़ला मंदिर में दिन भर दर्शन
शहर के बिड़ला मंदिर के पट सोमवार को पूरे दिन खुले रहेंगे। यहां दिन भर दर्शनार्थी दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के प्रबंधक केके पांडेय ने बताया कि मंदिर सुबह से रात्रि तक खुला रहेगा, साथ ही दूर से दर्शन और अभिषेक की व्यवस्था रहेगी। सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वे मास्क लगाकर आए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।
मुक्तेश्वर महाकाल की होगी भस्मारती
सावन माह के दूसरे सोमवार पर भगवान मुक्तेश्वर महाकाल की भस्मारती की जाएगी। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भगवान की भस्म आरती होगी। इसके बाद विशेष शृंगार किया जाएगा। इस बार फूलों से पांच अलग-अलग सेहरों से बाबा का शृंगार किया जाएगा।
दिवंगतों की आत्मशांति के लिए जलाभिषेक
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा कोरोना काल में मानव सेवा करते हुए अपनी जान गवाने वाले सभी कर्मवीरों की आत्मशांति के लिए सोमवार को इंद्रपुरी स्थित तुरत महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दिवंगत हुए कर्मवीरों की आत्मशांति के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। कार्यक्रम सुबह १०:३० बजे से होगा।
यहां भी पहुंचेंगे श्रद्धालु
शहर के प्राचीन नेवरी स्थित मनकामेश्वर मंदिर, लालघाटी स्थित गुफा मंदिर, पिपलेश्वर मंदिर नेहरू नगर, सिद्धेश्वर मंदिर नेहरू नगर, सोमेश्वर मंदिर पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, जलेश्वर मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा, शिव भवानी मंदिर हबीबगंज, महाकाल मंदिर ईश्वर नगर, झरनेश्वर मंदिर जवाहर चौक सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शनार्थी पहुंचेंगे और जलाभिषेक, रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे।
Published on:
01 Aug 2021 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
