
Panchayat and Rural Development Department's instructions to demolish old dilapidated houses in villages
Panchayat and Rural Development Department's instructions to demolish old dilapidated houses in villages एमपी में पुराने और जर्जर मकानों पर बुलडोजर चलेंगे। प्रदेशभर में ऐसे निर्माण ढहा दिए जाएंगे। इस संबंध में सरकार ने अधिकारियों को सर्वे का आदेश जारी कर दिया है। खास बात यह है कि गांवों में भी यह सर्वे होगा। राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने गांवों में पुराने जर्जर मकान की सूची बनाने और उन्हें ढहाने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश में अभी तक नगरीय इलाकों में पुराने मकानों की सूची बनाई जाती है लेकिन अब गांवों में भी ऐसे निर्माणों का सर्वे किया जाएगा। गांव के पुराने और जर्जर निर्माण ढहाए जाएंगे। राज्य के गांवों में पहली बार ऐसी कार्रवाई होगी।
हाल ही में सागर जिले के शाहपुर में जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में कई बच्चे दब गए जिनमें से 9 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद सरकार जागी और गांवों में जर्जर मकान, कुएं, दीवार आदि ढहाने का फैसला लिया।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनहानि या पशुहानि की आशंका को ध्यान में रखते हुए ऐसे हादसे रोकने के लिए निकायों की तरह गांवों के भी जर्जर पुराने भवनों को ढूंढकर ढहाने की तैयारी शुरु की है। मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव राकेश कुशरे ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला पंचायत सीईओ के साथ कलेक्टरों को भी पत्र जारी किया। 13 अगस्त को भेजे गए इस पत्र में अधिकारियों से गांवों की जर्जर दीवारों, जर्जर पुराने भवनों, कुओं आदि का सर्वे कर 15 दिनों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
Updated on:
27 Aug 2024 06:05 pm
Published on:
27 Aug 2024 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
