6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 हजार के कमरे में फाइव स्टार इलाज, मरीजों की डेढ़ महीने की चल रही वेटिंग

ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी बुकिंग, 20 प्राइवेट और 30 सेमि प्राइवेट बेड की है व्यवस्था , 10 करोड़ की लागत से ढाई साल में बनकर तैयार हुआ वेलनेस सेंटर

2 min read
Google source verification
panchkarma_wellness_center.png

ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी बुकिंग

भोपाल. मध्यप्रदेश व शहर के लोगों को पंचकर्म की उत्कृष्ट सुविधा अब भोपाल में ही मिलेगी। इसके लिए केरल व कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। शहर में ही पंचकर्म सेंटर की शुरूआत होने जा रही है। कलियासोत पहाड़ी पर बने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म व वेलनेस सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ है। खास बात यह है कि यहां इलाज के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं. मरीजों को करीब 5 हजार रूपए रोज के कमरे मुहैया कराए जाएंगे.

कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि 10 करोड़ रुपए की लागत से ढाई साल में यह सेंटर बनकर तैयार हुआ है। अभी आयुर्वेदिक कॉलेज में 150 बेड की पंचकर्म यूनिट संचालित हो रही है, जिसमें प्रतिदिन करीब 200 मरीज पंचकर्म कराते हैं। पंचकर्म के प्रति लोगों की बढ़ती रूचि और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, हाईटेक यूनिट तैयार की गई है। अभी वर्तमान में पंचकर्म यूनिट में डेढ़ महीने की वेटिंग है।

इस यूनिट का संचालन एमपी टूरिज्म के सहयोग से किया जाएगा। इसका मकसद वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देना है। यहां मरीजों का संगीत के साथ पंचकर्म किया जाएगा। पंचकर्म एंड वेलनेस सेंटर में कुल 50 बेड हैं। इसमें 20 प्राइवेट और 30 सेमि प्राइवेट हैं। यहां मरीजों को इलाज करवाना वेकेशन जैसा महसूस होगा।
इस सेंटर में पंचकर्म के लिए ऑनलाइन पोर्टल से भी लोग अपनी पसंद के रूम और सुइट बुक करा सकेंगे। सुपर डीलक्स रूम से लोग सीधे कलियासोत डैम के नजारे भी देख सकेंगे।

यह भी होगा शामिल
मोटापे से ग्रस्त लोगों को थैरेपी दी जाएगी। उनकी डाइट सेट करके लाइफ स्टाइल सुधारने के लिए योगा व मेडिटेशन सिखाया जाएगा।
गर्भधारण के दौरान व उससे पहले आयुर्वेदिक दवाओं व चार्ट के मुताबिक आहार की सलाह दी जाती है। इससे नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
घुटनों, कमर व सर्वाइकल के दर्द के लिए थैरेपी दी जाती है।
लकवाग्रस्त मरीजों व ब्रेन को ठीक करने के लिए भी थैरेपी दी जाती है।
बुढ़ापे की समस्याओं के लिए भी थैरेपी दी जाती है। साथ ही डेली डाइट, योगा, मेडिटेशन सिखाया जाता है।
ह्रदय रोग, बीपी, शुगर, थायराइड और मोटापे जैसी बीमारियां से मुक्त रखने के लिए योगा, डाइट प्लान व थेरेपी दी जाती है।

ये होगा खास
कलियासोत बांध के ऊपर बनने से व्यू बहुत सुंदर है।
भूतल के अलावा, इमारत तीन मंजिल की है।
पर्यटकों के लिए सुइट और कुछ निजी कमरे होंगे।
सेंटर के किचिन में हेल्दी चीजें मिलेंगी।
मरीजों का संगीत के साथ पंचकर्म किया जाएगा।

सुविधाएं: वार्डों में टीवी, छोटा किचन और टेलीफोन की सुविधाएं रहेंगी। मिर्गी, लकवा और शरीर के किसी अंग में सुन्नता, रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोग और तंत्रिका तंत्र (न्यूरो) एक्सीलेंस सेंटर। इस सेंटर में सीटी स्कैन, एमसीवी, ईईजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी।

सुपर डीलक्स रूम 4900 रुपए प्रतिदिन
जानकारी के अनुसार सुपर डीलक्स रूम 4900 रुपए प्रतिदिन, डीलक्स रूम 3500 रुपए व सेमी प्राइवेट रूम 700 रुपए हर दिन का चार्ज होगा। ऐसे ही पर्यटकों के लिए 12 तरह के पैकेज बनाए जाने हैं। साथ ही पांच से दस दिन का पैकेज भी होगा।