हेरिटेज फेस्टिवल सीजन-3 परी बाजार शुरू, तस्वीरों में देखें भोपाल की बेगमों ये अंदाज
भोपाल। कमला पार्क में गुरुवार को एक बार फिर परी बाजार गुलजार हो गया। हेरिटेज फेस्टिवल सीजन-3 के तहत बेगम्स ऑफ भोपाल संस्था की ओर से चार दिवसीय परी बाजार शुरू किया है। महापौर मालती राय और रूमा सारंग ने इसका शुभारंभ किया। पुलिस बैंड के साथ परी बाजार की शुरुआत की गई है। यहां भोपाल की बेगम अपनी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। आप भी देखें तस्वीरें...सभी तस्वीरें - फोटो जर्नलिस्ट अजय शर्मा की।