20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागे अधिकारी, पार्क में होने लगा सुधार

- उखड़ चुकी टाइल्स को लगाने के लिए शुरू हुआ काम - एक्सपोज ने उठाया था पार्क की बदहाली का मुद्दा

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Jan 24, 2020

जागे अधिकारी, पार्क में होने लगा सुधार

जागे अधिकारी, पार्क में होने लगा सुधार

भोपाल। राजधानी में हरियाली का विस्तार करने दर्जनों पार्क बनाए गए हैं। इनमें से कुछ नगर निगम के जरिए बने तो कुछ का निर्माण सीपीए और स्मार्ट सिटी के तहत हुआ। सौन्दर्यीकरण के लिए यहां टाइल्स सहित कई इंतजाम किए गए थे लेकिन देखरेख न होने से ये बर्बाद हो गए। शाहपुरा स्थित ऋषभ देव उद्यान में ये हालात सामने आए थे। मामले को पत्रिका एक्सपोज में उठाने के बाद यहां सुधार कार्य शुरू हो गया है। उखड़ चुकी टाइल्स को यहां लगाया जा रहा है। यहां आने वालों ने बताया कि सुधार के बाद इससे काफी सहूलियत होगी। इस पार्क में झूले और कसरत के उपकरण को भी सुधारा जाएगा।

पॉश इलाके का पार्क

इसके आसपास कई पॉश कॉलोनियां हैं। तालाब का किनारा होने के कारण यहां कई लोग मार्निंग वाक के लिए आते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिला और बच्चे तक शामिल हैं। इसी को देखते हुए यहां कसरत के लिए कुछ उपकरण भी लगे थे। देखरेख के अभाव में ये खराब हो गए। इस क्षेत्र में ज्यादातर पाक सीपीए के अधीन हैं। जिम्मेदारों के मुताबिक यहां सुधार के लिए काम शुरू हो चुका है।

तालाब की गंदगी ने बढ़ाई दिक्कत

शाहपुरा क्षेत्र में बने ये पार्क शाहपुरा तालाब किनारे पर हैं। लोगों ने बताया कि सुबह तालाब की गंदगी के कारण यहां की आवोहवा बिगड़ रही है। कई बार किनारों पर कचरा इतना ज्यादा हो जाता है कि बदबू पार्क तक आती है। ये सेहत के लिए नुकसान दायक है।