17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल से कपड़े में लिपटी ऋषि प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

गुफा मंदिर परिसर में स्थापित होनी है भगवान परशुराम की प्रतिमा

2 min read
Google source verification
दो साल से कपड़े में लिपटी ऋषि प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

दो साल से कपड़े में लिपटी ऋषि प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

भोपाल. शहर के गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट की प्रतिमा दो सालों से अनावरण के इंतजार में है। नगर निगम की ओर से स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण 2020 में होना था, लेकिन कोरोना के चलते दो सालों तक ऋषि प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। अब आयोजक प्रतिमा अनावरण की योजना बना रहेहैं। शहर में ऋषि परशुराम की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं थी। 2018-19 में ब्राह्मण समाज सहित संस्थाओं ने परशुराम की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। इसके बाद तात्कालीन महापौर आलोक शर्मा के निर्देश पर प्रतिमा स्थापना की तैयारी शुरू हुई।

2020 होना था अनावरण
ला लघाटी स्थित गुफा मंदिर
और संस्कृत विद्यालय परिसर में ऋषि परशुराम की प्रतिमा स्थापित करना तय किया गया। प्रतिमा 2019 के आखिर में तैयार हो गई। 2020 में परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम में होना था, लेकिन तब तक कोरोना संक्रमण तेजी से फैल चुका था, जिसके चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। इसके बाद 2021 में भी यही स्थिति रही और आकर्षक प्रतिमा कपड़े में लिपटी ही खड़ी रह गई।

&अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य कार्यक्रम के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। सभी समाजों के व्यक्ति, गणमान्य इसमें शामिल होंगे, इसके लिए योजना बना रहे हैं।
आलोक शर्मा, भाजपा नेता

शहर के गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट की प्रतिमा दो सालों से अनावरण के इंतजार में है। नगर निगम की ओर से स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण 2020 में होना था, लेकिन कोरोना के चलते दो सालों तक ऋषि प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। अब आयोजक प्रतिमा अनावरण की योजना बना रहेहैं। शहर में ऋषि परशुराम की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं थी। 2018-19 में ब्राह्मण समाज सहित संस्थाओं ने परशुराम की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। इसके बाद तात्कालीन महापौर आलोक शर्मा के निर्देश पर प्रतिमा स्थापना की तैयारी शुरू हुई।