11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

डेवलपमेंट : भेल के सोनागिरी पार्क में बनेगा भोपाल का पहला योग हॉल

- नगर निगम 19 लाख रुपए की लागत से कराएगा योग हॉल का निर्माण, भोपाल के सभी वार्ड में नगर निगम बनाएगा योग हॉल

2 min read
Google source verification
news

डेवलपमेंट : भेल के सोनागिरी पार्क में बनेगा भोपाल का पहला योग हॉल

भोपाल/भेल। भेल सोनागिरी स्थित पुरुषोत्म गौर पार्क में नगर निगम द्वारा भोपाल के पहले योग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण 19 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। हॉल बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसकी डेडलाइन दो महीने रखी गई है। योग हॉल बनने से यहां पर रोज सुबह योग करने वालों को सुविधा होगी। अभी खुले में जमीन पर बैठकर योग की क्लास लगती है।

वार्ड क्रमांक 64 के पार्षद सुरेन्द्र बाड़ीका ने बताया कि सोनागिरी स्थित पुरुषोत्म गौर पार्क में रोजाना सुबह-शाम करीब तीन हजार लोग घूमने आते हैं। यहां बुजुर्गों के लिए एक्यूप्रेशर ट्रैक तो युवाओं के लिए आेपन जिम खोला गया है। पार्क में रोजाना योग की क्लास लगती है। इसके लिए नगर निगम यहां 19 लाख 99 हजार 213 रुपए की लागत से योग हॉल का निर्माण कराने जा रहा है। पार्षद बाड़ीका ने बातया कि यह भोपाल का पहला योग हॉल बनने जा रहा है। इसके बाद नगर निगम शहर के सभी वार्ड में एक-एक योग हॉल का निर्माण करेगा। उन्होंने बताया कि यहां के रहवासी लंबे समय से योग हॉल बनाने की मांग कर रहे थे। रहवासियों की मांग पर नगर निगम द्वारा भेल के सोनागिरी स्थित पार्क में योग हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

22 सितंबर को खोले जाएंगे टेंडर
न गर निगम योग हॉल बनाने के लिए निर्माण एजेंसी नियुक्त करने 11 सिम्तबर को टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। यह प्रक्रिया 11 दिन चलेगी। 22 सितंबर को इसके टेंडर खोले जाएंगे। निर्माण एजेंसी नियुक्त होने के बाद निगम अनुबंध कर वर्क ऑर्डर जारी कर देगा। इसके दो महीने बाद निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य पूरा करेगी। पार्षद बाड़ीका ने बताया कि यह कार्य महापौर की प्राथमिकता का है, निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा।

सभी वार्डों में बनेंगे योग हॉल
नगर निगम ने पिछले महीने महापौर आलोक शर्मा की घोषणा पर अमल करते हुए शहर के सभी वार्डों में एक-एक योग हॉल बनवाने का निर्णय लिया है। महापौर ने यह घोषणा पिछले सप्ताह मिनाल रेसीडेंसी में आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे वार्ड में योग हॉल बनाने के लिए जगह तलाशी जा रही है।

जिम्मेदार बोले...
नगर निगम महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि ननि ने सोनागिरी में योग हॉल बनाने के टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही योग हॉल का निर्माण शुरू होगा। शहर के सभी वार्डों में योग हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
आलोक शर्मा, महापौर नगर निगम भोपाल