5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलार में जलेगा प्रदेश का सबसे बड़ा रावण

पत्रिका और कोलार हिन्दू उत्सव समिति के संयुक्त तत्वधान में किया जाएगा कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
news

कोलार में जलेगा प्रदेश का सबसे बड़ा रावण

भोपाल/कोलार। हर साल की तरह इस साल भी कोलार में पत्रिका और कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान १९ अक्टूबर को बंजारी दशहरा मैदान में प्रदेश के सबसे बड़े 105 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। यहां पर रावण बनाने के लिए राजस्थान के जयपुर शहर के आए कलाकारों की टीम रावण का पुतला बनाने में लगी हुई है।

रावण बनाने का काम बीते 17 दिन से चल रहा है। रावण दहन के दौरान जोरदार आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी में आसमान से दीपक बरसते दिखाई देंगे, वहीं डब्ल्यू की आकृति देखने को मिलेगी। इस तरह की आतिशबाजी भोपाल में पहली बार देखने को मिलेगी। आयोजित समिति के पदाधिकारियों की माने तो इस बार दशहरा उत्सव में करीब एक लाख लोगों केभागीदारी करने की संभावना है।

एलइडी पर होगा लाइव प्रसारण
संस्था के सचिव रविन्द्र यती ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बंजारी दशहरा मैदान में महिला, बच्चे और वीआइपी व्यक्तियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। मैदान में प्रकाश व्यवस्था के लिए टॉवर लगाए जाएंगे। कई जगह अलग से टॉवर बना कर एलइडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए स्पेशल साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। पार्किंग के लिए भी जगह आरक्षित की जाएगी। वीआइपी और रहवासियों की पार्किंग अलग-अलग बनाई जाएंगी।

सुरक्षा के लिए रहेगा पुलिस बल
प्रशासन ने दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से महिला-पुरूष पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है। पुलिस बल के साथ संस्था के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए जाएंगे। संस्था सुरक्षा के लिए पूरे दशहरा मैदान को बैरीकेट्स की मदद से कवर करेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम की टीम ने भी साफ-सफाई और जमीन को समतल करने का काम शुरू कर दिया है।

तीन सौ किलो रद्दी से बनेगा रावण
रावण बनाने की जिम्मेदारी राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार मोहम्मद स्माइल संभाल रहे हैं। बीते 17 दिन से 10 सदस्यीय टीम रावण का पुतला बनाने में लगी हुई है। कलाकार इस्माइल ने बताया कि रावण को बनाने में करीब २५ दिन का समय लगता है। रावण का पुतला बनाने के लिए 250 बांस, 200 किलो मैदा की लेई, 300 किलो रद्दी, जूट और दिल्ली से मंगाए गए खास किस्म के कागज का उपयोग किया जाता है।