
Kamlesh Patel becomes president of Parashurama Dharamshala Trust
दौसा. गौड़ सनाढ्य परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमलेश पटेल को 33 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रामजीलाल मुंशी 118 मतों से, मंत्री राजकुमार तिवाड़ी सात मतों से व कोषाध्यक्ष पद पर ऋद्धिचंद सिंगवाड़ा 108 मतों से विजयी घोषित किए गए।
चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश पटेल को 130, प्रेमस्वरूप उपाध्याय व सुभाष शर्मा को 97-97, गिर्राज आमटेड़ा को 85, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामजीलाल को 257, सुरेन्द्र शर्मा को 139, मंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार तिवाड़ी को 207 व मुरारीलाल शर्मा को 200, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋद्धिचंद 257, रामअवतार कौशिक को 148, मत मिले।
चुनाव में कुल 552 में से 415 जनों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया।
Published on:
23 May 2017 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
