1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटवारी भर्ती पर बड़ा अपडेट, इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी नियुक्तियां

प्रदेश शासन ने पटवारी भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। परीक्षा-2022-23 से चुने गए अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज परीक्षण के लिए कले€क्टरों को आदेश जारी किए हैं। चुने गए उम्मीदवारों को ओरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे, इनके बिना नियुक्तियां नहीं दी जाएंगी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी तक पूरी हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
ptwarir.png

पटवारी भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा दी

भोपाल. प्रदेश शासन ने पटवारी भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। परीक्षा-2022-23 से चुने गए अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज परीक्षण के लिए कले€क्टरों को आदेश जारी किए हैं। चुने गए उम्मीदवारों को ओरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे, इनके बिना नियुक्तियां नहीं दी जाएंगी। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी तक पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें— आफत लाया चक्रवात, बिगड़ा मौसम, 18-19-20 फरवरी को घर में रहना पड़ेगा!

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मप्र राज्य कर्मचारी चयन मंडल से जारी हुए उक्त परीक्षा के परिणामों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन होना है। ये कार्य एक सप्ताह यानी 25 फरवरी तक पूरा किया जाना है।

आज होगी वीसी
इतना ही नहीं इस संबंध में सभी जिला कले€टरों के साथ रविवार को अपराह्न 4.00 बजे होगी। पीएस श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ये कार्य महत्वपूर्ण है और इसे हर हाल में समय-सीमा में पूरा करना है। अत: वीसी में सभी कले€टर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों। साथ ही जिले के नोडल अधिकारी भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें— Breaking - कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने ट्वीटर से कांग्रेस हटाया

लेट फीस के साथ 19 तक भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म
इधर जबलपुर में मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी से संबद्ध प्रदेश के डेंटल कॉलेजों में अध्ययनरत बीडीएस फाइनल ईयर के विद्यार्थी 19 फरवरी तक लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इससे पहले 16 फरवरी आखिरी तारीख
थी।

बताया गया कि कई डेंटल कॉलेजों के विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर पाए थे। कॉलेजों की ओर से एमयू प्रशासन को सूचना दी गई थी। इसके मद्देनजर आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें—पश्चिमी विक्षोभ ने फिर बिगाड़ा मौसम, 17 से 20 फरवरी तक जोरदार बरसात का अलर्ट