भोपाल

कैबिनेट विस्तार पर कमलनाथ का तंज, यह है भ्रष्टाचार की मित्र मंडली का विस्तार

यह है भ्रष्टाचार की मित्र मंडली का विस्तार, मंत्रिमंडल विस्तार पर कमलनाथ का तंज

2 min read
Aug 26, 2023

मध्यप्रदेश में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से शिवराज सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को सुबह किया। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार को भ्रष्टाचार की मित्र मंडली का विस्तार बताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट कर शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा है कि यह जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और सरकार गिरने वाली है तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। यह मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्र मंडली का विस्तार है।

शनिवार सुबह 8.45 पर हुआ शपथ ग्रहण

इससे पहले राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शनिवार को सुबह तीन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को भी मंत्री बनाया गया है। साथ ही रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला को फिर से मंत्री बनाया गया है। वहीं बालाघाट से विधायक गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन को भी दोबारा से मंत्री बनाया गया है।


जानिए नए मंत्रियों को

बालाघाट के विधायक गौरीशंकर बिसेन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे अभी राज्य पिछडा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष हैं। छात्र जीवन से ही राजनीतिक कैरियर शुरु करनेवाले बिसेन 1985 से अब तक 7 बार विधायक रह चुके हैं। सन 1998 व 2004 में बिसेन सांसद भी चुने गए थे। वे पहले प्रदेश में स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री भी रह चुके हैं।

रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला भी राज्य में पहले मंत्री रह चुके हैं। शिवराज खेमे के होने के बाद भी इस बार मंत्री नहीं बन सके थे। वे 2003 में पहली बार प्रदेश में राज्य मंत्री बने थे और 2008, 2013 में भी राज्य मंत्रिमंडल में शामिल रहे। राहुलसिंह लोधी खरगापुर से विधायक हैं। राहुल लोधी राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे हैं। राज्य भर के लोधी वोटों और उमा भारती को साधने के लिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

यह भी देखें

Updated on:
26 Aug 2023 11:38 am
Published on:
26 Aug 2023 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर