
भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। कई विभागों में नियुक्तियां निकाली गई हैं। करीब 12 हजार पदों पर यह भर्ती निकली है। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन में भी पीजीटी सहित 4014 पदों पर भर्ती की जा रही है। आईटीआई ट्रेनिंग आफिसर के 305 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, मध्यप्रदेश सरकार में होगी।
आइटीआई ट्रेनिंग आफिसर
आइटीआई ट्रेनिंग आफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास, स्नातक या आइटीआइ पास होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। इसके लिए रिटर्न एग्जाम ली जाएगी। इसके बाद दस्तावेजों का वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। इस भर्ती के लिए पे लेवल-8, 9300-34800/- प्लस 32800 रुपए ग्रेड पे+ भत्ते सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
344 पदों पर भर्ती होंगे स्वच्छता निरीक्षक
स्वच्छता निरीक्षक के 344 पदों पर भर्ती के लिए समूह-2 उप समूह 3, स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए भी 21 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है। 10 फरवरी 2023 से परीक्षा होगी। इसके लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। यह भर्ती भी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल करेगा।
विधानसभा में भी होगी भर्ती
मध्यप्रदेश विधानसभा के भी आप कर्मचारी बन सकेंगे। इसमें असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर और सिक्यूरिटी गार्ड के 55 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 10 नवंबर तक विधानसभा की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 12वीं पास योग्यता है। वहीं आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। इसमें असिस्टेंट ग्रेड-3- 40, सिक्योरिटी गार्ड-13, स्टेनो टाइपिस्ट- 02 भर्ती होगी।
जल निगम में प्रबंधक के 48 पद खाली
मध्यप्रदेश के जल निगम में प्रबंधकों के 48 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री अनिवार्य है। साथ में गेट 2020, 2021 या 2022 के पास उम्मीदवार होना अनिवार्य है। आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है। इसमें पर्सनल इंटरव्यू होगा। सैलरी 56,100 से 77,500 रुपए है।
मध्यप्रदेश में 11,098 टीचर्स की भर्ती
मध्यप्रदेश के ट्राइबल अफेयर्स डिपार्टमेंट में प्राइमरी टीचर के 11,098 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) की यह भर्तियां जिलेवार होंगी। जनजातीय विभाग राज्य के 43 जिलों के स्कूलों में 11,098 शिक्षकों की भर्ती करने के आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 17 नवंबर 2022 से शुरू होगी। इसमें वे लोग शामिल हो सकते हैं, जो पात्रता परीक्षा में पास हो चुके हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन में 4014 पदों पर भर्ती
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 4014 पदों पर पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और अन्य पदों पर भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, LDCE के माध्यम से की जाएगी। केवीएस के क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में स्थित केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
डीआरडीओ में 1061 पदों पर भर्तियां
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट ने स्टेनोग्राफर, स्टोर असिस्टेंट समेत 1061 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं।7 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।
Updated on:
07 Nov 2022 05:34 pm
Published on:
07 Nov 2022 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
